पहले मैं उन्हें सभ्य समझती थी, वे संभल कर रहें यह यूपी है- ओवैसी पर बोलीं उमा भारती

696 0

यूपी में अगले साल होने वाले चुनाव को लेकर सभी दलों में तैयारियां तेज हो गई हैं, स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ता अपने स्तर से जुट गए हैं। इस बीच भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने एआईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर एतराज जताया है। ओवैसी ने कुछ समय पहले कहा था कि वह यूपी में लैला बन चुके हैं और यूपी सीएम उन्हें मजनूं की तरह याद करते रहते हैं।

इस पर भारती ने कहा- उन्हें पहले मैं सभ्य समझती थी, मुझे नहीं पता कौन लैला है कौन मजनूं, लेकिन मुझे यूपी का एंटी मजनूं स्क्वायड याद है। उमा भारती ने असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर एतराज जताते हुए उनसे कहा कि “संभल कर रहें, यह यूपी है।

दरअसल कुछ वक्त पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मीडिया से बात करते हुए खुद को लैला बताया था और सीएम योगी को मजनू बताया था। उन्होंने कहा था कि मैं अब यूपी में लैला बन चुका हूं और योगी आदित्यनाथ मजनू बन गए हैं। इसलिए मुझे बार बार याद करते रहते हैं।

असदुद्दीन ओवैसी के इस बयान पर बीजेपी की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने प्रतिक्रिया पेश की है। एक अधिकारिक चैनल से बात करते हुए उमा ने कहा, मैं उन्हें पहले एक सभ्य इंसान समझती थी लेकिन ये उत्तर प्रदेश है ऐसे में यह सब नहीं चलेगा। ओवैसी ने ऐलान कर दिया है कि वे राजभर की अगुआई वाली सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी और कुछ अन्य छोटे दलों के फ्रंट ‘भागीदारी संकल्प मोर्चा’ के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी 100 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी।

मोदी पर हमलावर ममता, बोलीं- इमरजेंसी से भी गंभीर हालात, अब पूरे देश में ‘खेला होबे’

उमा भारती ने ओवैसी के साथ साथ सपा और बसपा पर भी तंज कसा है। उन्होंने कहा कि, बहुजन समाज पार्टी अयोध्या में ब्राह्मण सम्मेलन कर रही है। मायावती जी खुद तो बाहर निकलती नहीं हैं और ब्राह्मणों की बात कर रही हैं। भारती ने बसपा नेता सतीश चंद्र मिश्र पर भी हमला बोला उन्होंने कहा कि, हमारे प्रधानमंत्री ने रामलला के सामने दंडवत प्रणाम किया, वह भूमि पूजन में शामिल भी हुए। ये वही बसपा के लोग हैं, जो पहले मंदिर की जगह शौचालय बनाना चाहते थे।

Related Post

उदित राज

उदित राज बोले-चुप रहने वाले दलित नेता ​हैं बीजेपी को पसंद, रामनाथ कोविंद को इसी का मिला इनाम

Posted by - April 24, 2019 0
नई दिल्ली। कांग्रेस में शामिल होते ही उदित राज ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर बड़ा हमला बोला है। दिल्ली…
Neha Sharma

नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के अनुसार महिलाओं को नौ श्रेणियों में मिलेगा सम्मान

Posted by - March 14, 2023 0
लखनऊ। स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) ने नवरात्री के अवसर पर सभी नगरीय निकायों में स्वच्छता में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने…
CM Yogi

परियोजनाएं सिर्फ सरकारी खर्च नहीं, जनता के विश्वास की पूंजी हैं: मुख्यमंत्री योगी

Posted by - July 27, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को अपने सरकारी आवास पर कानपुर मंडल के विधायकों के साथ एक…
CS Upadhyay

तीन दशक पुराने ‘न्यायिक-भाषायी स्वतंत्रता अभियान’ को चंद्रशेखर ले आए हैं अंतिम द्वार पर

Posted by - September 14, 2022 0
देहारादून। ‘हिन्दी ‘और ‘ संघर्ष ‘ उनके ‘ रक्त ‘ एवम्  ‘ वंश ‘ में है। जिस वर्ष उनका जन्म हुआ,…
AK Sharma

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की साफ सफाई कराने तथा रोगों की रोकथाम का करें प्रयास: एके शर्मा

Posted by - August 4, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि सावन का पवित्र महीना…