पी चिदंबरम

पी चिदंबरम बोले-बीजेपी नेता मेरी जमानत का आदेश ठीक से पढ़ लें

1006 0

रांची। मनी लांड्रिंग के मामले में हाल ही में जमानत पर छूटे पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने कहा है कि बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के जो नेता मेरी जमानत की शर्तों के उल्‍लंघन का सवाल उठा रहे हैं। वह मेरे जमानत के आदेश को ठीक से पढ़ें। रांची पहुंचे शुक्रवार को पी चिदंबरम ने कहा कि बीजेपी के नेता बेवजह इस मामले को तूल दे रहे हैं।

चिदंबरम ने कहा कि दिल्ली और झारखंड में नाकाबिल सरकार सत्‍ता पर  है काबिज

चिदंबरम ने कहा कि दिल्ली और झारखंड में नाकाबिल सरकार सत्‍ता पर काबिज है। इस चुनाव में झारखंड में भाजपा की सरकार को हटाना है। हैदराबाद में दुष्कर्मियों के एनकाउंटर पर चिदंबरम ने कहा कि यह मुठभेड़ सही है या फर्जी, यह जांच का विषय है। उन्‍होंने देश की अर्थव्यवस्था को संकट में बताया।

हेमंत सोरेन बोले- भाजपा-आजसू एक ही थैली के चट्टे-बट्टे

झारखंड विधानसभा चुनाव में प्रचार तंत्र को पूरी तरह सक्रिय कर कांग्रेस भी रेस में  है

चिदंबरम प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कांग्रेस झारखंड में सरकार बनाने में कामयाब होगी। बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव में प्रचार तंत्र को पूरी तरह सक्रिय कर कांग्रेस भी रेस हो गई है। इस कड़ी में कांग्रेस के सीनियर नेता पी. चिदंबरम यहां विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां परख रहे हैं।

केंद्र की मोदी सरकार और राज्‍य की रघुवर सरकार पर निशाना साधा

इससे पहले बुधवार को कांग्रेस के प्रवक्‍ता मनीष तिवारी ने रांची में प्रेस कांफ्रेंस कर केंद्र की मोदी सरकार और राज्‍य की रघुवर सरकार पर निशाना साधा था। मनीष तिवारी ने सरकार पर देश की अर्थव्‍यवस्‍था को चौपट करने का आरोप लगाया था। झारखंड की रघुवर सरकार पर तंज कसते हुए मनीष तिवारी ने कहा था कि यहां चूहे डैम खा जा रहे हैं। यहां भ्रष्‍टाचार चरम पर है।

Related Post

CM Yogi

40 वर्षों में इंसेफलाइटिस से हुईं बच्चों की मौत की अपराधी पूर्ववर्ती सरकारें: मुख्यमंत्री

Posted by - September 4, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को लोकभवन में राष्ट्रीय पोषण माह की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने…
Maha Kumbh

महाकुंभ 2025: मेले में भीड़ नियंत्रण को तैनात होंगे 180 घुड़सवार पुलिसकर्मी

Posted by - October 29, 2024 0
प्रयागराज । महाकुंभ-2025 (Maha Kumbh) में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए योगी सरकार ने जबरदस्त…
जीवीएल नरसिम्हा राव

बीजेपी सांसद बोले- नर्सरी के दाखिले में एक लाख देंगे, उच्च शिक्षा के लिए 50 हजार देने में दिक्कत

Posted by - November 19, 2019 0
नई दिल्ली। बीजेपी प्रवक्ता व राज्यसभा सदस्य जीवीएल नरसिम्हा राव ने जेएनयू में फीस बढ़ोत्तरी को ‘तर्कसंगत’ करार दिया है।…
Latghat Power House

33/11केवी लाटघाट बिजली घर की बढ़ाई गयी क्षमता, उपभोक्ताओं में ख़ुशी का माहौल

Posted by - December 27, 2023 0
आजमगढ़। प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) के प्रयासों से सूबे की विद्युत व्यवस्था में…