हेमंत सोरेन

हेमंत सोरेन बोले- भाजपा-आजसू एक ही थैली के चट्टे-बट्टे

980 0

रांची। झारखंड विधान सभा के बीच झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दावा किया है महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के एक माह के अंदर भाजपा व आजसू पार्टी के भ्रष्ट नेताओं को जेल भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के हर कुकर्म की भागीदार आजसू पार्टी रही है।

जनता को दिग्भ्रमित करने के लिए लड़ रहे हैं अलग-अलग चुनाव 

हेमंत सोरेन कहा कि भाजपा व आजसू एक ही थैली के चट्टे -बट्टे हैं। जनता को दिग्भ्रमित करने के लिए अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं। सिल्ली में इस बार झामुमो रिकार्ड बनाएगा। हेमंत गुरुवार को रांची के अनगड़ा में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

देश के हर नागरिक को स्वच्छ हवा मिलनी चाहिए : आरके सिन्हा 

नए विधानसभा भवन में एक साजिश के तहत आगलगी की घटना को अंजाम दिया गया

हेमंत सोरेन ने कहा कि नए विधानसभा भवन में एक साजिश के तहत आगलगी की घटना को अंजाम दिया गया। हेमंत सोरेन गुरुवार को अनगड़ा के टाटी मैदान में आयोजित चुनाव सभा को संबोधित कर रहे थे। हेमंत ने कहा, भाजपा सरकार आदिवासी विरोधी है। डबल इंजन में एक इंजन केंद्र व एक इंजन राज्य को लूटने में लगा है। अबुआ राज अबुआ दिशुम की सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में पिछड़ी जाति के लिए 27 फीसदी आरक्षण लागू किया जाएगा। कार्यक्रम में सिल्ली से झामुमो प्रत्याशी सीमा देवी व पूर्व विधायक अमित कुमार ने भी अपने विचार रखे।

Related Post

हजार कमी है पर हम वोट योगी को ही देंगे और कोई चारा नहीं- ब्राह्मण समर्थक की दलील

Posted by - August 16, 2021 0
उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दल तैयारियां कर रहे, बीजेपी की जीत में ब्राह्मण मतदाताओं…
AK Sharma

एके शर्मा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुग्गीचौरा का किया आकस्मिक निरीक्षण, मरीजों से पूछा उनका कुशलक्षेम

Posted by - January 27, 2026 0
लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने मऊ भ्रमण के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुग्गीचौरा का आकस्मिक…
AYUSH

कोरोना से बचाव के लिए आयुष मंत्रालय ने जारी की नई गाइडलाइंस, करें ये उपाय

Posted by - October 6, 2020 0
नई दिल्ली। भारत समेत पूरी दुनिया कोरोना वायरस महामारी जूझ रही है। देश में रोजाना कोरोना के सबसे ज्यादा केस…