Oxygen 1

UP में अब डॉक्टर की पर्ची दिखाने पर ही मिलेगा ऑक्सीजन सिलेंडर, नई गाइडलाइन जारी

642 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार (Uttar Pradesh Government) ने ऑक्सीजन सिलेंडर (Oxygen Cylinder) को लेकर नई गाइडलाइन जारी कर दी है। अब निजी तौर पर ऑक्सीजन सिलेंडर खरीदने पर रोक लगा दी है।

इसमें कहा गया है कि बहुत गंभीर स्थिति को छोड़कर किसी को भी निजी तौर पर ऑक्सीजन की सप्लाई नहीं की जाएगी। यह सिर्फ संस्था को ही दी जाएगी। गंभीर स्थिति में निजी तौर ऑक्सीजन देना भी पड़े तो संबंधित व्यक्ति से डॉक्टर का प्रिस्क्रिप्शन और आधार कार्ड लेकर डिटेल नोट करना होगा। इसके अलावा ऑक्सीजन रीफिलिंग सेंटर पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने के भी निर्देश जारी किए गए हैं।

बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर राजधानी लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश पर भारी पड़ रही है। राज्य में अभी 2.42 लाख से ज्यादा ऐसे मरीज हैं, जिनका इलाज चल रहा है। बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 33,106 संक्रमित मिले और 187 की मौत हुई। इसके बाद मौत का आंकड़ा 10 हजार को पार कर गया है। यूपी के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और उनकी पत्नी भी संक्रमित हो गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले ही पॉजिटिव हो चुके हैं।

हटाए गए बलरामपुर अस्पताल के डायरेक्टर

बता दें कि लखनऊ में कोरोना वायरस के संकट से निपटने के लिए अस्पतालों की स्थिति कमजोर होती जा रही है। इसे देखते हुए डॉक्टर राजीव लोचन को बलरामपुर अस्पताल के डायरेक्टर पद से हटा दिया गया है। वे 10 अप्रैल को कोरोना संक्रमित हो गए थे। अब यह जिम्मेदारी डॉक्टर संतोष पांडेय को सौंपी गई है।

Related Post

Banarasi Saree

बनारसी साड़ी पर दिखेंगे काशी के घाट, नंदी, त्रिशूल और संस्कृत के श्लोक

Posted by - September 10, 2023 0
वाराणसी। काशी के प्राचीन, पारंपरिक हस्तशिल्प व आधुनिक उत्पाद ग्रेटर नोएडा में होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में जलवा बिखेरने…
mulayam singh

मुलायम सिंह के निधन से समाजवाद के प्रमुख स्तंभ एवं संघर्षशील युग का अंत: सीएम योगी

Posted by - October 10, 2022 0
इटावा/लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गहरा…
CM Yogi

आतंकवाद को संरक्षण ही नहीं, सीधे सीधे आतंकवाद में लिप्त है पाकिस्तान : योगी आदित्यनाथ

Posted by - May 9, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा…
CM Yogi, JP Nadda

साल के आखिरी दिन बीजेपी अध्यक्ष व सीएम योगी ने बच्चों को बांटी चॉकलेट, जरूरतमंदों को दिए कंबल

Posted by - December 31, 2023 0
लखनऊ । साल के आखिरी दिन भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) और उत्तर प्रदेश के…