CM Dhami

राज्य का समग्र विकास हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री धामी

220 0

देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि राज्य का समग्र विकास हमारा लक्ष्य है। पहाड़ की महिलाओं का जीवन आसान हो, राज्य में पलायन रूके यहां का पानी और जवानी देश और प्रदेश के काम आये इस दिशा में भी हमारे प्रयास निरंतर जारी है।

शनिवार शाम राजपुर रोड स्थित होटल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने प्रगति संग समृद्धि कार्यक्रम में राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखते हुए यह बातें कहीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बाबा केदार की भूमि से 21 वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखंड का दशक बताया है। हम इस दिशा में उत्तराखंड की जनता के सहयोगी बनकर आगे बढ़ रहे हैं। यह विकास की यात्रा अकेले मुख्यमंत्री की यात्रा नहीं बल्कि पूरे प्रदेश वासियों की सामूहिक यात्रा है। हमारी यह सामूहिक यात्रा उत्तराखंड को 21 वीं सदी का विकसित राज्य बनाने में निश्चित रूप से सफल होगी।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखण्ड से विशेष लगाव है, राज्य के विकास में निरन्तर उनका मार्गदर्शन मिल रहा है। उत्तराखंड को जी-20 के तीन आयोजन का अवसर मिला। अब हमें राष्ट्रीय खेलो की जिम्मेदारी मिली है। इसमें देश भर में 10 हजार खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। यह हमारे लिये बड़ा अवसर है। जब हमारे युवाओं को इससे अपनी प्रतिभा का परिचय कराने का अवसर मिलेगा। भविष्य में भी राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन करेंगें। उन्होंने कहा कि यह आयोजन उत्तराखंड को देवभूमि, वीरभूमि के बाद खेलभूमि बनाने में भी मददगार होगा।

इस मौके पर मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि 2022 में विधान सभा चुनाव में प्रदेश की जनता से किये वादे के अनुरूप संविधान निर्माताओं की भावनाओं के अनुसार राज्य के सभी नागरिकों के हित में समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में कदम बढ़ाए गए हैं। शीघ्र ही यह विधेयक लागू कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड से निकलने वाली समान नागरिक सहिता की गंगोत्री पूरे देश को लाभान्वित करेगी।

इस मौके पर मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि हमने राज्य के युवाओं के हित में नकल विरोधी कानून लागू किया है। इससे युवाओं की प्रतिभा का सम्मान हुआ है। उन्होंने कहा कि 04 जुलाई 2021 को उन्होंने प्रदेश में 24000 पदों को भरने की बात कही थी। तब से अब तक 19 हजार पदों पर नियुक्ति की जा चुकी है। शेष 5 हजार पदों पर भी नियुक्ति प्रक्रिया गतिमान है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष से प्रदेश में शीतकालीन चार धाम यात्रा की भी शुरुआत का निर्णय लिया है। बाबा केदार के शीतकालीन प्रवास स्थान से इसकी शुरुआत हुई है। उन्होंने कहा कि देवभूमि का पुत्र होने के नाते उन्होंने संकल्प लिया है कि देवभूमि का मूल स्वरूप बना रहे, इसमें किसी भी प्रकार की छेड़ छाड़ न हो। देवभूमि के स्वरूप को बिगड़ने के प्रयासों को कभी सफल नहीं होने दिया जाएगा।

Related Post

Dron in pathankot

पंजाब : बॉर्डर पर दिखा ड्रोन, बीएसएफ जवानों की फायरिंग के बाद वापस लौटा पाकिस्तान

Posted by - March 14, 2021 0
पठानकोट। भारत-पाकिस्तान सीमा (Indo Pak Border) के पास ड्रोन देखा गया। बीएसएफ (BSF) कर्मियों ने ड्रोन को गिराने के लिए…
घायल व्यक्ति ने तोड़ा दम

घायल व्यक्ति ने तोड़ा दम

Posted by - March 11, 2021 0
बीते पांच मार्च को गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के सठवारा गांव हुई मारपीट में घायल हुए अंजनी द्विवेदी की बुधवार की…

यूट्यूब चैनलों के कंटेंट पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- ये कुछ भी चला दे रहे हैं

Posted by - September 2, 2021 0
देश में लगातार बढ़ते वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनलों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जाहिर करते हुए कहा- ये…
Bribe

विजिलेंस टीम ने जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को ₹50,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोचा

Posted by - May 24, 2025 0
उत्तराखण्ड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के नेतृत्व में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे…