Keonjhar

धार्मिक झंडे को लेकर हुआ था बवाल, एक जिले में इंटरनेट सेवाएं बंद

594 0

क्योंझर: देश भर के हिंदुओं का रामनवमी (Ram Navami) एक प्रमुख त्योहार है, इस वर्ष न केवल उत्सव मनाया गया बल्कि चार राज्यों (States) से हिंसक झड़प की खबरे भी सामने आई है। रामनवमी के जुलूस के दौरान मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल और गुजरात जैसे कई राज्यों में सांप्रदायिक हिंसा की खबरें आई थीं और दो लोगों के मारे जाने की भी खबर है। खनन शहर जोडा में रामनवमी के जुलूस को लेकर बहुसंख्यक और अल्पसंख्यक समुदाय के बीच झड़पों के बाद अफवाहों के प्रसार को रोकने के लिए क्योंझर (Keonjhar) जिले में मंगलवार को इंटरनेट (Internet) सेवाओं को निलंबित कर दिया गया।

इस मामले में पुलिस ने कहा कि रामनवमी के अवसर पर अखाड़ा जुलूस निकालने वाले एक समूह ने शहर के एक मंदिर में धार्मिक झंडे ले जाने की अनुमति मांगी थी। हालांकि पुलिस ने शुरू में अनुमति देने से इनकार किया था, लेकिन केवल पांच लोगों को झंडे को मंदिर तक ले जाने की अनुमति दिए जाने के बाद तनाव बढ़ गया।

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: अब हफ्ते में 3 दिन जाना होगा ऑफिस, बढ़ेगी सैलरी

बारबिल के उप मंडल पुलिस अधिकारी हिमांशु बेहरा ने कहा, “जब समूह ने झंडे लेकर हनुमान मंदिर में जाना शुरू किया, तो दूसरे समुदाय के स्थानीय लोगों ने उन्हें क्षेत्र में प्रवेश करने से रोक दिया, जिससे तनाव बढ़ गया।” झड़प के बाद, पुलिस ने शुरू में इलाके में धारा 144 लागू कर दी और फिर मोबाइल इंटरनेट पर प्रतिबंध लगा दिया। कानून-व्यवस्था की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए इलाके में आठ प्लाटून पुलिस बल तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें: स्मार्ट सिटी के कार्यों में आएगी तेजी, मछली बाजार की समस्या होगी खत्म

Related Post

yogi

योगी कैबिनेट: हवाई अड्डे की तर्ज पर विकसित होंगे यूपी के बस अड्डे

Posted by - November 25, 2022 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैबिनेट (Cabinet Meeting) की बैठक हुई।…
mayawati

संत रविदास के आदर्शों पर चलकर जनता को महंगाई से राहत: मायावती

Posted by - February 27, 2021 0
लखनऊ। बसपा सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती (Mayawati) ने संत रविदास जयंती पर उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी। इस दौरान…
भारत-जापान शिखर वार्ता टली

नागरिकता संशोधन कानून विरोध का असर, गुवाहाटी में भारत-जापान की शिखर वार्ता टली

Posted by - December 13, 2019 0
नई दिल्ली। नागरिकता कानून के खिलाफ पूर्वोत्तर में हो रहे हंगामे का असर भारत-जापान शिखर बैठक पर भी पड़ा है।…
Savin Bansal

मुख्यमंत्री संकल्प का ग्राउंड एक्शनः दूरस्थ ग्राम क्वांसी में जिला प्रशासन ने सुनी जन समस्याएं

Posted by - December 18, 2025 0
देहरादून: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार, प्रशासन गांव की ओर अभियान का बुधवार को सूदूरवर्ती न्याय पंचायत क्वांसी से…