Chardham Yatra

चार धाम में पहुंचे 2.38 लाख से अधिक श्रद्धालु

2 0

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, देहरादून से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार विगत शनिवार सांय 7:00 बजे तक श्री बद्रीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम में 02 लाख 38 हजार 590 तीर्थ यात्रियों ने दर्शनों का पुण्य लाभ प्राप्त किया। शनिवार को 55 हजार 998 से तीर्थ यात्री चार धाम (Char dham) पहुंचे।

*बद्रीनाथ धाम में 37 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन*

श्री बद्रीनाथ धाम में कपाट खुलने की तिथि 23 अप्रैल से 25 अप्रैल तक 37,884 तीर्थयात्री धाम पहुंचे। शनिवार को धाम में 13,107 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

*केदारनाथ धाम में पहुंचे सबसे अधिक 1,24,782 तीर्थ यात्री*

श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि 22 अप्रैल से चार दिनों के भीतर 1,24,782 तीर्थयात्री धाम पहुंचे। शनिवार को धाम में 31,160 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

*यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम में 75,924 श्रद्धालु पहुंचे*

श्री यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम के कपट खुलने की तिथि 19 अप्रैल से 25 अप्रैल तक 75,924 तीर्थ यात्रियों ने धामों में दर्शन किए। यमुनोत्री धाम में आज 38,206 तीर्थ यात्रियों ने तथा गंगोत्री धाम में 37,718 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

Related Post

CM Bhajan Lal

अपनी मेहनत से होनहार प्रतिभाएं देश और समाज का नाम करती हैं रोशन: सीएम शर्मा

Posted by - September 15, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने कहा कि होनहार प्रतिभाएं अपनी मेहनत और लगन से समाज एवं…

आसान नहीं सिद्धू की राह! सुनील जाखड़ ने कल बुलाई इमरजेंसी मीटिंग

Posted by - July 18, 2021 0
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ (Sunil Jakhar) ने कल चंडीगढ़ में पार्टी विधायकों और जिलाध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई…

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बिगड़ी तबीयत, सीने में तेज दर्द के बाद सरकारी अस्पताल में हुए भर्ती

Posted by - August 27, 2021 0
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तबीयत अचानक से बिगड़ गई है। जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया…