CM Nayab Saini

गरीबों के साथ खड़ी है हमारी सरकार: सीएम नायब सिंह

274 0

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में गरीब परिवारों के बच्चों को दिए जाने वाले सामाजिक-आर्थिक मानदंड के अंकों पर मुख्यमंत्री नायब सिंह ( CM Nayab Singh) ने कहा कि हमारी सरकार गरीबों के साथ खड़ी है और इन मानदंडों का आधार सरकारी नौकरी के माध्यम से अंत्योदय उत्थान है।

उन्होंने ( CM Nayab Singh) स्पष्ट किया कि ग्रुप-सी व ग्रुप-डी के पदों पर जिन अभ्यर्थियों की नियुक्ति हो चुकी है, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है, सरकार उनके साथ मजबूती से खड़ी है। उनके हक के लिए हम हर संभव क़ानूनी कदम उठाएंगे और जरुरत पड़ी तो विधानसभा में विधेयक भी लाएंगे।

श्री नायब सिंह ( CM Nayab Singh) ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से सीईटी के फर्स्ट स्टेज एग्जाम पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। नीति अनुसार सीईटी रिजल्ट 3 वर्षों के लिए मान्य है। जिन 11 हजार युवाओं ने ज्वाइन किया हुआ है, उन्हें किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आएगी और उनकी नौकरी बरकरार रहेगी।

रामलला के दरबार में हरियाणा सरकार ने नवाया शीश, हनुमानगढ़ी में किया पूजन-अर्चन

मुख्यमंत्री नायब सिंह ( CM Nayab Singh) ने घोषणा की कि अगले 2 माह में 50 हजार अतिरिक्त नौकरियां दी जाएंगी। इसके लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग जल्द ही भर्ती प्रक्रिया आरंभ कर देगा और अगले सप्ताह तक पूरा कैलेंडर प्रदेश के सामने जारी कर दिया जाएगा।

Related Post

Anand Bardhan reviews preparations for PM Modi's visit

उत्तराखण्ड रजत जयंती समारोह: मुख्य सचिव ने कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

Posted by - November 1, 2025 0
देहरादून:  मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) ने शनिवार को एफआरआई देहरादून जाकर उत्तराखण्ड रजत जयंती समारोह के दौरान 09…
CM Dhami

इंजीनियर राज्य की प्रगति का मुख्य स्तंभ : मुख्यमंत्री धामी

Posted by - March 14, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री आवास मुख्य सेवक सदन पर गुरुवार को उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की ओर से आभार एवं अभिनंदन समारोह…

सुई से लेकर परमाणु बम बनाने वाली पार्टी देशद्रोही और रेलवे स्टेशन बेचने वाली पार्टी देशभक्त- दिग्विजय

Posted by - June 26, 2021 0
निजीकरण की तरफ तेजी से बढ़ती केंद्र की मोदी सरकार पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने तंज कसा है, उन्होंने…
CM Dhami

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतें लंबित होने पर मुख्यमंत्री नाराज, 15 दिनों में निवारण करने के दिए निर्देश

Posted by - June 27, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह (CM Dhami) ने सीएम हेल्पलाइन पर आई शिकायतों के निवारण में देरी पर नाराजगी जताई है।…