Aspirational City Scheme

आकांक्षी नगरों में उच्च गुणवत्ता वाले कार्य सुनिश्चित करने पर जोर दे रही योगी सरकार

298 0

लखनऊ। स्थानीय नगरीय निदेशालय, लखनऊ में शनिवार को आकांक्षी नगर योजना (Aspirational City Scheme) के अंतर्गत सी.एम. अर्बन फेलोज (CM Fellows) और अधिशासी अधिकारियों के लिए एक कार्यशाला एवं समीक्षा बैठक का सफल आयोजन किया गया। इस बैठक का उद्देश्य आकांक्षी नगर योजना (Aspirational City Scheme)  के तहत चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करना और नगर विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के साथ समन्वय स्थापित करना था।

इस कार्यशाला में आकांक्षी नगरों (Aspirational City) में चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता को बढ़ाने, कन्वर्जेंस योजनाओं के साथ समन्वय करने और आकांक्षी नगर योजना डैशबोर्ड के डेटा प्रबंधन की जानकारी प्रदान की गई। बैठक में प्रमुख सचिव अमृत अभिजात (Amrit Abhijat) ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए सभी आकांक्षी नगरों में उच्च गुणवत्ता वाले कार्य सुनिश्चित करने पर बल दिया। उन्होंने सी.एम. अर्बन फेलोज और अधिशासी अधिकारियों को प्रेरित किया कि वे शहरी क्षेत्रों में जीवन स्तर में सुधार और जनसेवाओं की गुणवत्ता में वृद्धि के लिए ठोस प्रयास करें।

बैठक में प्रमुख सचिव, निदेशक, अपर निदेशक, और उप निदेशक की उपस्थिति में शहरी विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी साझा की गई। इसमें विशेष रूप से आकांक्षी नगर योजना के प्रभावी कार्यान्वयन, डैशबोर्ड के उपयोग, और टेंडर प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी शामिल थी।

इस कार्यशाला में नॉलेज पार्टनर्स द्वारा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। प्रमुख सचिव ने अपने संबोधन में कहा कि हर अधिशासी अधिकारी और सीएम फेलो को नगर पंचायतों में योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षित किया जा रहा है, ताकि शहरी क्षेत्रों में विकास और जनसेवाओं की गुणवत्ता में सुधार सुनिश्चित किया जा सके।

यह कार्यशाला उत्तर प्रदेश के आकांक्षी नगरों (Aspirational City) में बदलाव लाने की दिशा में नगर विकास विभाग की प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसमें शहरी सेवा वितरण और सतत विकास के लिए स्पष्ट रूप से एक रोडमैप निर्धारित किया गया है।

Related Post

cm yogi

श्रमिकों के लिए बड़ा तोहफा! लखनऊ से CM योगी ने किया ऐसा ऐलान, बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी

Posted by - May 1, 2026 0
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने लखनऊ में आयोजित ‘श्रमवीर गौरव समारोह 2026’ में श्रमिकों के जीवन में…
pension

रक्षाबंधन से पहले आए एक मैसेज को पढ़ बनारस के 1 लाख से अधिक बुजुर्गों के चेहरे खिले

Posted by - August 10, 2024 0
वाराणसी । योगी सरकार ने वृद्धावस्था पेंशन योजना (Oldage Pension Scheme) के वित्तीय वर्ष 2024-25 का पहला त्रैमासिक क़िस्त बुजुर्गों…
AK Sharma

G-20 की बैठकों वाले 4 शहरों में कार्मिकों के लें डिजिटल साइन: एके शर्मा

Posted by - December 30, 2022 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  ए.के.शर्मा (AK Sharma)  ने सभी निकाय अधिकारियों को शहरी व्यवस्था, साफ -सफाई…
कर्नाटक उपचुनाव

कर्नाटक उपचुनाव : पूर्व पीएम देवगौड़ा के पोते समेत छह के खिलाफ एफआईआर

Posted by - December 4, 2019 0
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते, पूर्वमंत्री एचडी रेवन्ना के बेटे सूरज रेवन्ना व पांच अन्य के खिलाफ…