Organizing a function under Mission Shakti Abhiyan

मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत एक समारोह का आयोजन

2845 0

सोमवार को विकासखण्ड मोहनलालगंज में उत्तर प्रदेश सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष पूरे होने पर मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत एक समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि श्री कृष्ण  लोधी जिला अध्यक्ष भाजपा लखनऊ ने सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए महिला सुरक्षा एवं जागरूकता पर जोर देते हुए कहा कि एक शिक्षित बालिका दो परिवारों की विकास की धुरी बनती है।

विशिष्ट अतिथि श्रीमती अंजू प्रजापति सदस्य महिला आयोग ने उपस्थित महिलाओं को महिला सुरक्षा के प्रति सचेत करते हुए सूचना तकनीक का सदुपयोग करते हुए अपनी सुरक्षा के प्रति सचेत रहने को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी उन्होंने बताया किसी भी छात्रा, महिला को किसी के द्वारा अश्लील मैसेज या बातें करने पर तुरंत 112 पर डायल कर अवगत कराएं पुलिस तुरंत कार्यवाही करेगी। इससे पूर्व भाजपा जिला महामंत्री रामलाल वर्मा ने सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में विभिन्न महिला स्वयं सहायता समूह एवं अन्य क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं को भी सम्मानित किया गया।

विद्युत विभाग की टीम ने 14 लोगो को बिजली चोरी करते पकड़ा

इसी क्रम में शांती महिला समूह की माधुरी निवासी सरथुआ सरिता व उमाकांत  को सम्मानित किया गया अन्य विभागों की उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को भी सम्मानित किया गया। जिनमें एस.आई. मोहनलालगंज शारदा चौधरी, कांस्टेबल बबीता सिंह, बाल विकास की रेखा वर्मा व माला सम्मिलित  रही। बैंक मैनेजर आर्यावर्त एल.बी. सिंह को उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। 100 लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में 250 समूह की महिलाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया तथा समूह से संबंधित कई स्टाल भी लगाए कार्यक्रम में सुधांशु सिंह मंडल अध्यक्ष, अंजनी शुक्ला महामंत्री, अजीत कुमार सिंह बीडीओ, एसडीएम मोहनलालगंज विकास सिंह, विनायक सिंह प्रशिक्षु बीडीओ, इंस्पेक्टर   कोतवाली मोहनलालगंज दीनानाथ मिश्रा, राज किशोर शुक्ल तकनीकी सहायक, ओम प्रकाश शुक्ल, गौरव त्रिपाठी एपीओ सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Post

वेडिंग

वेडिंग वाले दिन न हो कोई गड़बड़ इसलिए खूबसूरत दिखने के लिए जरूर देख लें ये टिप्स

Posted by - January 8, 2020 0
लाइफस्टाइल डेस्क। महिलाएं अक्सर वेडिंग पार्टी में जाने के लिए काफी दिनों पहले से ही अपनी तैयारी में जुट जाती…
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने ‘मुख्य सेवक संवाद’ में सुनी क्षेत्र की समस्याएं, दिए समाधान के निर्देश

Posted by - March 14, 2026 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय टनकपुर में आयोजित ‘मुख्य सेवक संवाद’ कार्यक्रम में प्रतिभाग कर…
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी बोले- भाजपा राजनीतिक पार्टी ही नहीं, एक परिवार है

Posted by - September 5, 2024 0
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महानगर की ओर से गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के साथ कार्यकर्ता…
जनता कर्फ्यू

जनता कर्फ्यू के दिन 22 मार्च को यूपी में बंद रहेंगे पेट्रोल पंप

Posted by - March 21, 2020 0
लखनऊ। यूपी में रविवार 22 मार्च को सभी पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। जिसके चलते रविवार को पेट्रोल-डीजल उपलब्ध नहीं रहेगा।…