Voting

असम में एक बूथ पर मतदाता सूची में सिर्फ 90 नाम, वोट पड़े 171

1111 0
हाफलोंग (असम)। असम के दीमा हसाओ जिले में एक मतदान केंद्र पर बड़ी अनियमितता का खुलासा हुआ है। यहां सिर्फ 90 मतदाता पंजीकृत हैं लेकिन कुल 171 वोट पड़े हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
असम में दीमा हसाओ जिले में एक मतदान केंद्र पर 90 मतदाता पंजीकृत हैं लेकिन वोट 171 पड़े हैं। मामले में कई अधिकारियों पर कार्रवाई हुई है।  अधिकारी ने बताया कि यह मतदान केंद्र हाफलोंग विधानसभा क्षेत्र में है। यहां दूसरे चरण में एक अप्रैल को मतदान हुआ था। हाफलोंग में 74 प्रतिशत मतदान हुआ था।

उन्होंने बताया कि इस घटना के प्रकाश में आने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्र के पांच चुनाव अधिकारियों को निलंबित करके यहां दोबारा मतदान कराने का प्रस्ताव रखा है। यह मतदान केंद्र खोटलिर एलपी स्कूल के 107 (ए) में था।

हालांकि, इस मतदान केंद्र पर दोबारा चुनाव कराने के लिए अभी आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया है। दीमा हसाओ के पुलिस उपायुक्त सह जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से निलंबन आदेश दो अप्रैल को ही जारी किया गया था, लेकिन यह सोमवार को प्रकाश में आया।

कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही के लिये चुनाव आयोग ने एस ल्हांगुम (सेक्टर ऑफिसर), प्रह्लाद सी रॉय (पीठासीन अधिकारी), परमेश्वर चारंगसा (प्रथम मतदान अधिकारी), स्वराज कांति दास (द्वितीय मतदान अधिकारी) और एल थीक (तृतीय मतदान अधिकारी) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

अधिकारियों ने बताया कि मतदान केंद्र के लिये मतदाता सूची में सिर्फ 90 नाम थे लेकिन ईवीएम में 171 वोट पड़े हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि गांव के प्रधान ने मतदाता सूची को स्वीकार करने से इनकार कर दिया था और वह अपनी सूची लेकर वहां आ गया। इसके बाद गांव के लोगों ने उसी सूची के हिसाब से मतदान किया। हालांकि, अभी तक तत्काल यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि चुनाव अधिकारियों ने गांव के प्रधान की मांग क्यों स्वीकार कर ली और वहां पर सुरक्षा कर्मी तैनात थे या नहीं तथा उनकी क्या भूमिका रही।

इनपुट पीटीआई-भाषा के अनुसार

Related Post

Digital Health Card

बच्चों का डिजिटल हेल्थ कार्ड बनाने वाला देश का पहला राज्य बना उत्तर प्रदेश

Posted by - May 6, 2023 0
लखनऊ। बच्चों का डिजिटल हेल्थ कार्ड (Digital Health Card) बनाने वाला देश का पहला राज्य उत्तर प्रदेश बना है। प्रत्येक…
आज़म खान

रामपुर से सीतापुर जेल शिफ्ट हुए आजम खान, सपा प्रमुख अखिलेश करेंगे मुलाकात

Posted by - February 27, 2020 0
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खां और विधायक पत्नी व उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को गुरुवार की सुबह सीतापुर…