डॉ. दिनेश शर्मा

माध्यमिक स्कूलों में शुरू होंगी ऑनलाइन क्लासेस, घर से पढ़ाएंगे शिक्षक

733 0

लखनऊ। राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश भर के यूपी बोर्ड के स्कूलों में जल्द ही ऑनलाइन क्लासेस (online classes will start in secondary schools) की शुरुआत की जाएगी। शिक्षकों को घर से ऑनलाइन ही क्लासेस का संचालन करना होगा।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक की ओर से इस संबंध में गुरुवार को आदेश जारी किए गए हैं। प्रदेशभर के सभी संयुक्त शिक्षा निदेशक, जिला विद्यालय निरीक्षक समेत अन्य अधिकारियों को तत्काल इस संबंध में कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

ऑनलाइन चलानी होगी कक्षाएं

माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से अभी तक कक्षाएं शुरू करने की कोई तिथि नहीं बताई है, लेकिन जारी किए गए आदेश में जल्द से जल्द कार्रवाई करने को कहा गया है। इसके तहत शिक्षकों को ई-लर्निंग या दूसरे डिजिटल माध्यम जैसे व्हाट्सएप की मदद से कक्षाओं का संचालन करना होगा।

जिला स्तर पर करनी होगी यह कार्रवाई:

  • प्रत्येक जनपद में जिला विद्यालय निरीक्षक, माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज द्वारा संचालित समस्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाना होगा।
  • प्रत्येक विद्यालय के प्रधानाचार्य की तरफ से समस्त अध्यापकों का व्हाटसएप ग्रुप बनाया जाएगा।
  • प्रत्येक विद्यालय के समस्त अध्यापकों एवं छात्रों के युक्तियुक्त कक्षावार एवं विषयवार व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाए।
  • इसके अतिरिक्त ऑनलाइन कक्षाओं के लिए स्वयंप्रभा चैनल, ई-ज्ञानगंगा व अन्य माध्यमों से भी व्यवस्था सुनिश्चित जाए व उसका निरंतर अनुश्रवण कर प्रभावी संचालन किया जाए।

Related Post

पहले यूपी में राह नहीं बल्कि राहजनी होती थी : मोदी

Posted by - November 16, 2021 0
पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास की उपेक्षा के लिये राज्य की पिछली सरकाराें को जिम्मेदार ठहराते हुये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी…
Museum of Temples

अयोध्या में 650 करोड़ की लागत से बनेगा ‘मंदिरों का म्यूजियम’, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

Posted by - June 25, 2024 0
लखनऊ। योगी कैबिनेट (Yogi Cabinet) की मंगलवार को हुई बैठक में अयोध्या में 650 करोड़ रुपये की लागत से ‘मंदिरों का…
CM Yogi

भारत दुनिया का वह देश है, जहां आधी आबादी को वोट देने का अधिकार मिला: सीएम योगी

Posted by - October 28, 2023 0
औरैया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) शनिवार को औरैया के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं। उनका हेलीकॉप्टर सुबह 11.10…
AK Sharma

आटोमेटिक आरएमयू द्वारा काशी विश्वनाथ मंदिर की कराई जाये विद्युत आपूर्ति: एके शर्मा

Posted by - June 21, 2024 0
लखनऊ/वाराणसी। विद्युत उपभोक्ताओं को 24 घंटे निर्वाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराना प्रदेश सरकार का संकल्प है। इस हेतु विभाग द्वारा…