collision

तीर्थ यात्रियों से भरी मैक्स-ट्रैक्टर की भिड़ंत में महिला की मौत, 17 घायल

464 0

कासगंज। थाना ढोलना क्षेत्र में मध्य रात्रि गंगा स्नान कर लौट रहे राजस्थान के तीर्थ यात्रियों से भरी मैक्स ट्रैक्टर ट्राली से टकरा (Collision) गई। फलस्वरूप एक महिला की मौत हो गई। जबकि 17 लोग घायल हुए हैं। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया है। घायलों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया।

राजस्थान के भरतपुर जनपद से गंगा स्नान को आए तीर्थयात्रियों से भरी मैक्स सोमवार देर रात लगभग एक बजे ढोलना थाना क्षेत्र में भगवंतपुर के पुल के निकट लकड़ी से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा (Collision) गई। हादसे में मैक्स में सवार 55 वर्षीय महिला वीरवती पत्नी लक्ष्मी सिंह की मौके पर मौत हो गई।

यह हुए घायल

निहाल सिंह पुत्र पदम, बबली पत्नी निहाल सिंह, लक्ष्मी पत्नी भगवान सिंह, कमलेश पत्नी लाखन सिंह, वीरू पुत्र राम नारायण, पूजा पुत्री हरिश्चंद्र, रैंबो पत्नी बीरी सिंह, मंजू पत्नी ईश्वरी, मनीष पुत्र जय सिंह, धीरज पुत्र ईश्वरी, खुशबू पुत्री भगवान स्वरूप गांव नवीपुर जनपद मथुरा, निशु कुमारी पुत्री निहाल सिंह, अंगूरी देवी पत्नी मूलचंद, गीता देवी पत्नी नारायण सिंह, सलोनी पुत्र डोरीलाल, तारा चंद पुत्र राधा कृष्ण, कुसुमा पत्नी प्रीतम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की जानकारी पर पहुंचे ढोलना थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार दोहरे ने सभी घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर सोमवती अमावस्या के चलते रूट डायवर्ट किया गया था।

राजस्थान के तीर्थ यात्रियों से भरी मैक्स इस मार्ग से गुजर रही थी तभी भगवंतपुर के पुल पर घटना हो गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराते हुए महिला तीर्थयात्री के शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेजा है।

Related Post

Yogi

राजस्व विभाग में पारदर्शिता बढ़ाएगी योगी सरकार की इंटीग्रेटेड प्रणाली

Posted by - May 11, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) प्रदेशवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान और राजस्व विभाग के कामकाज में…
AK Sharma

नगर विकास मंत्री ने प्रत्येक वेंडर के पास डस्टबिन रखवाने के दिए निर्देश

Posted by - September 29, 2024 0
लखनऊ। नगर विकास एवम् ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने लखनऊ नगर निगम द्वारा आईजीपी चौराहा, विभूति खण्ड में…
AK Sharma

रामोत्सव 2024: अयोध्या में ऊर्जा मंत्री और यूपीपीसीएल अध्यक्ष ने विद्युत व्यवस्था को लेकर की समीक्षा बैठक

Posted by - January 13, 2024 0
अयोध्या । योगी सरकार (Yogi Government) 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा (Pran Pratishtha) के अवसर पर उच्च कोटि…