badhai ho

भूमि-राजकुमार स्टारर ‘बधाई दो’ के सेट पर हो रही है ‘पावरी’

1059 0

मुंबई । भूमि पेडनेकर ने अपनी आगामी फिल्म ‘बधाई दो’ की शूटिंग पूरी होने की घोषणा सोशल मीडिया पर ‘पावरी हो रही है’ (Pawri horahi hai) मीम बना कर दी है। एक्ट्रेस ने ‘पावरी हो राही है’ मीम पर मजेदार वीडियो बनाया है जिसे उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bhumi 🌻 (@bhumipednekar)

 

एक्ट्रेस ने ‘पावरी हो राही है’ (Pawri horahi hai) मीम पर मजेदार वीडियो बनाया है जिसे उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘ आज रात पार्टी कहां है।’

वीडियो में, भूमि को फिल्म के सेट पर सह-कलाकार राजकुमार राव, फिल्म के निर्देशक हर्षवर्धन कुलकर्णी और बाकी टीम के साथ देखा जा सकता है। क्लिप में, तीनों को यह कहते हुए सुना जा सकता है, “ये सुमी है (भूमि का किरदार), ये शार्दुल है (राजकुमार का किरदार), और ये हमारे डायरेक्टर हैं, और यहां हमारी पावरी हो रही है। (Pawri horahi hai)

बता दें कि ‘बधाई दो’ (Badhai Ho) आयुष्मान खुराना और सान्या मल्होत्रा स्टारर फिल्म ‘बधाई हो’ की सीक्वल है।’ इस फिल्म में राजकुमार बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनका किरदार एक दिल्ली के पुलिस वाले का है। जिसकी ड्यूटी महिला थाने में लगाई गई है।

वहीं, भूमि पेडनेकर स्कूल पीटी टीचर की भूमिका में हैं। इस फिल्म को लेकर दर्शक काफी उत्साहित हैं। ‘बधाई दो’ की कहानी अक्षत घिल्डियाल और सुमन अधिकारी ने लिखी है।

Related Post

सिंगिंग के बाद नेहा ने पहली बार ‘दिलबर-दिलबर’ पर दिखाया डांस, फैन्स के उड़े होश

Posted by - June 29, 2019 0
इंटरटेनमेंट डेस्क। नेहा उन बॉलीवुड स्टार्स में से हैं जो सोशल मीडिया पर भी खूब सक्रिय रहते हैं। नेहा का…

केदारनाथ का ओपनिंग वीकेंड,3 दिनों में फिल्म को आगे बढ़ने में कड़ी मेहनत करनी पड़ी

Posted by - December 11, 2018 0
मुंबई। फिल्म केदारनाथ भले ही उत्तराखंड में बैन हो गई हो लेकिन उसका ओपनिंग वीकेंड औसत रहा। फिल्म ने ओपनिंग…

सुहाना खान की दोस्तों संग मस्ती करते हुए फोटो वायरल , यहां देखें ये तस्वीरें

Posted by - February 25, 2020 0
नई दिल्ली। शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भले ही अभी बॉलीवुड में कदम नहीं रखा है, लेकिन उनकी प्रशसंकों…
मिर्ची म्यूजिक अवार्ड्स

अपकमिंग फीमेल वोकलिस्ट मिर्ची म्यूजिक अवार्ड्स जीतने से जिम्मेदारियां बढ़ गई है- आकांक्षा शर्मा

Posted by - February 22, 2020 0
आकांक्षा शर्मा ‘जोगी’, ‘चुड़ी चमके’ जैसे हिट और पॉपुलर गानों के लिए जानी जाती है। आकांक्षा ने हाल ही में…