Dhami

उत्तराखंड सदन पहुंचने पर सीएम का जोर शोर से हुआ स्वागत

607 0

नई दिल्ली/देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami)सोमवार को नई दिल्ली (New Delhi) स्थित उत्तराखंड सदन पहुंचे। उत्तराखंड सदन (Uttarakhand Sadan) पहुंचने पर मुख्यमंत्री का प्रवासी उत्तराखंडवासियों द्वारा जोर शोर से स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मीडिया से अनौपचारिक वार्ता करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने नया इतिहास बनाया है, कई मिथक तोड़ते हुए प्रचंड बहुमत के साथ वापसी की है। मंगलवार को राज्य के विकास के विषय में प्रधानमंत्री सहित कई महानुभावों के साथ चर्चा करेंगे।

‘यूनिफॉर्म सिविल कोड’ के विषय में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने अपने शपथ ग्रहण के तुरंत बाद पहली कैबिनेट बैठक में निर्णय लिया कि न्यायविदों, सेवानिवृत्त जजों, समाज के प्रबुद्ध जनो और अन्य स्टेकहोल्डर्स की एक कमेटी गठित करेगी जो कि उत्तराखंड राज्य के लिए ‘यूनिफॉर्म सिविल कोड’ का ड्राफ्ट तैयार करेगी। इस यूनिफॉर्म सिविल कोड का दायरा सभी नागरिकों के लिये समान क़ानून चाहे वे किसी भी धर्म में विश्वास रखते हों, होगा।

यह भी पढ़ें: केन्द्र सरकार के सहयोग से उत्तराखण्ड विकास पथ की ओर अग्रसर

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये ‘यूनिफॉर्म सिविल कोड’ संविधान निर्माताओं के सपनों को पूरा करने की दिशा में एक अहम कदम होगा और संविधान की भावना को मूर्त रूप देगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे संकल्पों में पलायन को रोकना भी एक संकल्प है इसके साथ ही केंद्र सरकार की योजनाओं को समाज के अंतिम छोर में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना ही हमारा उद्देश्य है।

यह भी पढ़ें: पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री से पार्लियामेंट हाउस में की शिष्टाचार भेंट

Related Post

Badrinath Dham

विधि विधान से खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, हजारों श्रद्धालु बने साक्षी

Posted by - May 8, 2022 0
चमोली/बद्रीनाथ। विश्व प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम (Badrinath Dham) के कपाट रविवार सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर वैदिक मंत्रोच्चारण एवं  विधि…
CM Dhami

व्यावसायिक, उद्यमिता एवं रोजगार परक शिक्षा को दिया जाए बढ़ावा: मुख्यमंत्री

Posted by - April 17, 2025 0
देहरादून: उच्च शिक्षा विभाग में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। व्यावसायिक, उद्यमिता एवं रोजगार परक शिक्षा…
Startup

स्टार्टअप हब बनता उत्तर प्रदेश, नवाचार को मिल रहा संस्थागत समर्थन

Posted by - March 11, 2026 0
स्टार्टअप हब बनता उत्तर प्रदेश, नवाचार को मिल रहा संस्थागत समर्थ लखनऊ। उत्तर प्रदेश तेजी से देश के उभरते हुए…