Geeta Jayanti

कुरुक्षेत्र में 18 हजार बच्चों ने एक साथ किया गीता पाठ

247 0

कुरुक्षेत्र। देशभर में आज गीता जयंती (Gita Jayanti) मनाई गई. इस मौके पर कुरुक्षेत्र के थीम पार्क में वैश्विक गीता पाठ किया गया। जिसमें 18,000 बच्चों ने एक स्थान पर बैठकर गीता के मंत्रों का जाप किया। इस बार पहली बार ऑनलाइन माध्यम से डेढ़ करोड़ लोगों के साथ गीता पाठ किया गया, जो एक नया विश्व रिकॉर्ड बना है।

मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान उपस्थित थे। कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के तहत आयोजित किया गया, जो इस बार बांग्लादेश में हिंदुओं और मंदिरों की सुरक्षा को समर्पित है। इससे पहले भी कुरुक्षेत्र में 18,000 बच्चों ने एक साथ गीता पाठ कर एक विश्व रिकॉर्ड बनाया था, जो आज एक बार फिर से बदला गया।

कुरुक्षेत्र थीम पार्क का नाम बदला:

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा “गीता जयंती (Gita Mahotsav) के अवसर पर वैश्विक गीता पाठ का आयोजन कुरुक्षेत्र के थीम पार्क में किया गया है। इस थीम पार्क का नाम आज से बदलकर केशव पार्क रखा गया है। आज से इसे केशव पार्क के नाम से जाना जाएगा. तंजानिया इस बार हमारे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का कंट्री पार्टनर है। गीता जयंती (Gita Jayanti) पर पार्टनर कंट्री तंजानिया की भी संस्कृति को दर्शाया गया है. इससे दोनों देशों को एक दूसरे की संस्कृति को जानने का मौका मिला है।

गीता के संदेश से होता है अच्छे व्यक्तित्व का निर्माण:

सीएम ने कहा कि पहले भी कई देशों में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव (Gita Jayanti) का आयोजन किया गया है, ताकि गीता के संदेश को विश्व के कोने-कोने तक पहुंचा जा सके। आज गीता जयंती (Gita Jayanti) का दिन है। मैं इसकी सभी को बधाई देता हूं. मैं ऐसी कामना करता हूं कि गीता में जो संदेश दिया गया है।

यूएस के साथ साझेदारी नवाचार और सहयोग में बनेगी एक उदाहरण – सैनी

उससे सभी लोग एक अच्छे व्यक्तित्व का निर्माण करें। आज 18000 बच्चों के वैश्विक गीता पाठ से आकाश गूंज उठा है। जिस मंत्र का उच्चारण यहां पर किया गया है. वो अपने आप में एक प्रार्थना है और शांति का आह्वान है।

Related Post

चन्द्रशेखर उपाध्याय ने हरीश रावत को सौंपा गांधी जी का चरखा

Posted by - November 4, 2021 0
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव  हरीश रावत (Harish Rawat) के मुख्य प्रमुख सलाहकार चन्द्रशेखर पण्डित भुवनेश्वर दयाल उपाध्याय (Chandrashekhar Upadhyay) आज…
CM Dhami

लोक भवन में बहुउद्देशीय भवनों का शिलान्यास, एक परिसर में मिलेंगी कई सुविधाएं

Posted by - April 16, 2026 0
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने गुरुवार को लोक भवन परिसर…
cm dhami

मुख्यमंत्री धामी ने किया जागेश्वर धाम के प्रसिद्ध श्रावणी मेले का शुभारंभ

Posted by - July 16, 2024 0
अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को जागेश्वर धाम में एक महीने तक चलने वाले श्रावणी मेले…