ओम प्रकाश राजभर बोले- सपा अध्यक्ष को बनना चाहिए सीएम

675 0

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर सोमवार को सपा अध्यक्ष की तारीफ में कसीदे पढ़ते नजर आए। वाराणसी में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने सुभासपा-समाजवादी पार्टी गठबंधन संकेत दिए। ओमप्रकाश राजभर ने जमकर अखिलेश यादव की तारीफ की। कहा कि अखिलेश यादव ने अपनी सरकार में काम किया।

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे और डायल 100 का उदाहरण दिया।  कहा कि अखिलेश यादव छोटे दलों को साथ मिला लें तो यूपी  में भाजपा का खाता नहीं खुलेगा।कहा कि सपा ही भाजपा को हरा सकती है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को साधु बताया और अखिलेश यादव को नेता। सुभासपा अध्यक्ष ने कहा कि अखिलेश यादव को प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री बनाना चाहिए।

भाजपा की सरकार होती तो किसानों को सुनती, यह तो मोदी सरकार है जिसे कंपनी चला रही- टिकैत

इसके बाद ओमप्रकाश राजभर ने भाजपा पर हमला बोला।भारतीय जनता पार्टी को लूट पार्टी बताया। कहा कि भाजपा योजनाबद्ध तरीके से लूट करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोटी रकम लेकर प्रदेश में ट्रांसफर-पोस्टिंग खेल खेला जाता है। कहा कि जनता सब देख रही है। 2022 में भाजपा को सबक सिखाएगी।

Related Post

Mamta Banergy

पश्चिम बंगाल: आपकी बेटी हूं, कहें तो करूंगी नामांकन, वरना नहीं- ममता बनर्जी

Posted by - March 9, 2021 0
नंदीग्राम (पश्चिम बंगाल)। ममता बनर्जी (Mamata Banergy) ने आज नंदीग्राम में तृणमूल की रैली को संबोधित किया। ममता बनर्जी (Mamata…
Kashi-Tamil Sangamam

रामनगरी में काशी-तमिल संगमम के अतिथियों का परंपरागत और भव्य स्वागत

Posted by - December 5, 2025 0
अयोध्या । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में काशी-तमिल संगमम (Kashi-Tamil Sangamam) के चौथे संस्करण के तहत काशी…
CM Yogi inaugurated the metro tunnel construction work

सीएम योगी ने बटन दबाकर मेट्रो टनल निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

Posted by - February 6, 2023 0
आगरा। जनपद में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) मेट्रो टनल निर्माण कार्य का शुभारंभ करने पहुंचे। मथुरा से…
World Disabled Day

दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित करेगी योगी सरकार

Posted by - June 19, 2024 0
लखनऊ। प्रत्येक वर्ष तीन दिसम्बर को विश्व दिव्यांग दिवस (World Disabled Day) के अवसर पर दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट…