पुरोहित को डम्फर ने रौंदा

पुरोहित को डम्फर ने रौंदा

714 0

पीजीआई इलाके में तेज रफ्तार डम्फर ने मॉर्निंग वॉक पर निकले पुरोहित को टक्कर मार दी। घायल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला हुए कोरोना संक्रमित

थाना प्रभारी पीजीआई ने बताया कि व्रन्दावन कालोनी सेक्टर 12 निवासी 36 वर्षीय सूर्य प्रकाश मिश्रा पुरोहित थे। रविवार सुबह रोजाना की तरह वह मॉर्निंग वॉक पर जाने के लिए घर से निकले थे। घर से कुछ ही दूरी सेक्टर 15 के पास तेज रफ्तार डम्फर ने उन्हें टक्कर मार दी। गाड़ी के पहिये की चपेट में आने से पुरोहित की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

कार ने बाइक में मारी टक्कर

हादसा देख मौके पर राहगीरों और स्थानीय लोगों का जमावड़ा लग गया। तमाशबीन बने लोगों की सूचना पर मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंच गई। घटनास्थल की छानबीन करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को हादसे की सूचना दे दी। बताया जा रहा है पुरोहित अपने पीछे पत्नी सरोज और दो बच्चों को छोड़ गए हैं।

 

Related Post

Rahul Gandhi

 ‘सबको सुरक्षित जीवन का हक’, राहुल गांधी ने एक बार फिर सबको वैक्सीन लगाने की उठाई मांग

Posted by - April 12, 2021 0
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक कुल 10,45,28,565 वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है।…