ओलंपिक में शरत कमल का सफर समाप्त, चीनी खिलाड़ी से हारे

776 0

टोक्यो ओलंपिक में पांचवें दिन भारतीय एथलीटों का निराशाजनक प्रदर्शन जारी है। इस दौरान भारत को टेबल टेनिस स्पर्धा में एक और तगड़ा झटका लगा है। भारत के दिग्गज टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल को हार का सामना करना पड़ा। उन्हें तीसरे दौर में चीन के खिलाडी मा लांग ने हराया। हालांकि इस दौरान शरत ने चीनी खिलाड़ी को जबरदस्त टक्कर दी लेकिन जीत से दूर रहे। मा लांग ने शरत को इस मुकाबले में 7-11, 11-8, 11-13, 4-11, 4-11 से पटखनी। इस हार के बाद वह टोक्यो ओलंपिक से बाहर हो गए।

इस दौरान पहले दो गेम में दोनों खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। तीसरे गेम में भी शरत कमल से उम्मीद थी। तीसरे गेम में दोनों खिलाड़ियों ने जबरदस्त संघर्ष किया लेकिन शरत उम्मीदों पर खरा नहीं उतरे। आखिरकार तीसरे गेम में चीनी खिलाड़ी मा लांग ने 13-11 से जीत दर्ज की।

दिल्ली की बड़ी चिंता है कुछ लोगों को, इधर प्रधानमंत्री जी का क्योटो बहा जा रहा है-सूर्य प्रताप सिंह

तीसरे गेम में हारने के बाद शरत कमल का आत्मविश्वास हिल गया। जिसका असर अगले गेम में देखने को मिला। इस दरम्यान चीनी खिलाड़ी ने अपना दबदबा कायम रखा। लांग ने चौथा गेम 11-4 से जीता और पांचवां गेम भी वह इतने ही अंतर से जीतने में सफल रहे। इस तरह लांग ने पांच में 4 मैच जीतकर शरत कमल की उम्मीदों पर पानी फेर दिया और उनका ओलंपिक सफर यहीं पर थम गया। ऐसा माना जा रहा है कि यह शरत कमल का आखिरी ओलंपिक है।

 

Related Post

एक लोकतांत्रिक देश में विभिन्न विचारों को स्वीकार करना और समझना बेहद जरूरी- सचिन पायलट

Posted by - August 14, 2021 0
राजस्थान के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट का कहना है कि विभिन्न विचारों को स्वीकार करने, सुनने और समझने के लोकतांत्रिक…

हार्दिक पांड्या के सेलेक्शन पर भड़के गौतम गंभीर, कहा- इस साल नहीं किया अच्छा प्रदर्शन

Posted by - October 6, 2021 0
नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 17 अक्टूबर से यूएई में होगी। टी20 वर्ल्ड कप में भारत को अपना पहला…
RPF,

शुरू हुई अंतर मंडलीय रेल सुरक्षा बल वॉलीबॉल प्रतियोगिता

Posted by - May 15, 2022 0
नई दिल्ली। रेलवे सुरक्षा बल (RPF)  क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र, सूबेदारगंज, प्रयागराज में वॉलीबॉल की अंतर मंडलीय रेल सुरक्षा बल वॉलीबॉल…