AK Sharma

अधिकारी पूरी संवेदना के साथ शिकायतों का करें निस्तारण: एके शर्मा

469 0

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) के निर्देश पर ‘सम्भव’ पोर्टल (SAMBHAV Portal) की व्यवस्थानुसार आज मंगलवार 23 अगस्त को सभी नगर निगमों में नगर आयुक्त के स्तर पर जनसुनवाई की गयी, जिसमें कुल 326 शिकायतें प्राप्त हुई। इसमें से 48 शिकायतों का समाधान तत्काल मौके पर कर दिया गया तथा शेष 278 शिकायतों के समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

नगर विकास मंत्री (AK Sharma)  ने बताया कि नगर पालिका परिषदों एवं नगर पंचायतों में अधिशासी अधिकारियों के स्तर पर कल सोमवार 22 अगस्त को की गयी जनसुनवाई में 690 शिकायतें प्राप्त हुई, इसमें से 656 शिकायतों का तत्काल मौके पर ही समाधान कर दिया गया है तथा शेष 34 शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

एके शर्मा (AK Sharma)  ने बताया कि प्रयागराज में सर्वाधिक 68, गाजियाबाद में 45, मेरठ में 41, फिरोजाबाद में 31, सहारनपुर में 25, अयोध्या एवं वाराणसी में 19-19 शिकायतें प्राप्त हुई।

एके शर्मा (AK Sharma)  ने अधिकारियों को पूरी संवेदना के साथ लोगों की शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने शिकायतों के निस्तारण में बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों की सराहना की है और उन्हें बधाई दी है।

Related Post

CM Yogi

अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर सीएम योगी ने जताया हर्ष

Posted by - June 2, 2024 0
लखनऊ । अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने हर्ष जताया है।…
CM Yogi

ममता दीदी की चिंता, हिंदू अधिक हुए तो सड़कों पर कैसे होगी इफ्तारी: सीएम योगी

Posted by - April 25, 2026 0
नदिया/पूर्व बर्धमान/उत्तर 24 परगना। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को पश्चिम बंगाल की जमीन से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी)…