Transmission Lines

सभी अधिकारी सजग एवं सक्रिय रहकर विद्युत आपूर्ति बहाल रखे

381 0

लखनऊ। पावर कारपोरेशन के चेयरमैन  एम देवराज (M Devraj)  ने प्रदेश में हो रही भारी बारिश के कारण विद्युत आपूर्ति (Power Supply) के कारण प्रदेश का जनजीवन प्रभावित ना हो, इसके लिए सभी डिस्कॉम के प्रबंध निदेशकों को विद्युत आपूर्ति सामान्य बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए हैं।

उन्होंने रात से ही सक्रियता दिखाते हुए सभी अधिकारियों को लोकल फाल्ट को शीघ्र ठीक करने तथा अपने अपने क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सामान्य बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि इस दौरान सभी अधिकारी सजगता बरतते हुए सक्रिय रहें। उपभोक्ताओं के फोन जरूर उठाए और 1912 में आ रही शिकायतों का शीघ्र समाधान करें।

चेयरमैन एम देवराज (M Devraj)  ने आज रात से ही सभी डिस्कॉम के प्रबंध निदेशकों से फोन से बात करके विद्युत आपूर्ति (Power Supply) की जानकारी ली। मध्यांचल के प्रबंध निदेशक  भवानी सिंह खंगारौत को उन्होंने निर्देशित किया कि राजधानी लखनऊ सहित मध्यांचल में जहां भी विद्युत आपूर्ति (Power Supply) बाधित हो, उसे कम से कम समय में ठीक कराया जाए।

बुलंदी छू रहा है प्रदेश का पर्यटन

सभी अधिकारी अपने अपने क्षेत्रों का दौरा करें और अपने अपने क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सामान बनाएं रखने के लिए हर आवश्यक कदम उठाना सुनिश्चित करें।

चेयरमैन ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि जहां कहीं से भी शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही, हिलाहवाली, देरी एवं ढिलाई की शिकायतें आएंगी। उस क्षेत्र के संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा है कि माननीय मुख्यमंत्री  एवं माननीय ऊर्जा मंत्री की मंशानुरूप ही पॉवर कारपोरेशन कार्य करेगा। इसके लिए विभाग के सभी अधिकारी/ कर्मचारी पूरे मनोयोग से तैयार रहें।

Related Post

Officials celebrated Deepawali in women and child homes

महिला एवं बाल गृहों में दिखी दीपावली की रौनक, सीएम योगी के निर्देश पर अधिकारियों ने बच्चों संग जलाए दीप

Posted by - November 2, 2024 0
लखनऊ। दीपावली (Deepawali) का पर्व इस बार प्रदेश के महिला एवं बाल गृहों में एक अलग अंदाज में मनाया गया।…
CM Yogi

योगी की मंशा – ब्रज में व्यवस्था ऐसी, जो श्रद्धालुओं को कराए सुखद अनुभूति

Posted by - August 26, 2024 0
मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने समीक्षा बैठक के दौरान सोमवार सुबह मथुरा-वृंदावन में श्रद्धालुओं-पर्यटकों से जुड़ी सेवाओं को…
up panchayat election

UP राज्य निर्वाचन आयोग का निर्देश, मतगणना केन्द्र पर कोविड नेगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य

Posted by - April 30, 2021 0
लखनऊ। जानलेवा कोरोना महामारी के बीच आखिरकार उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव (UP Panchayat Chunav) के लिए चारों चरण की…