जनता कर्फ्यू

केरल में हाेगा ‘जनता कर्फ्यू’ का पालन : मुख्यमंत्री पी विजयन

860 0

तिरुवनंतपुरम। केरल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के अनुरूप रविवार को ‘जनता कर्फ्यू’ का पालन किया जायेगा। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने शनिवार को बयान जारी कर कहा कि श्री मोदी की अपील के अनुरूप राज्य में जनता कर्फ्यू का पालन किया जायेगा। इस दौरान राज्य परिवहन निगम की बसों और मेट्रो सहित सार्वजनिक परिवहन प्रणाली संचालित नहीं होगी।

कोरोना खत्म करने के लिए सुपरमैन बनना चाहते हैं अमिताभ बच्चन

कई चेतावनियों के बावजूद कुछ लोग एहतियाती उपायों का पालन नहीं करना चाहते

राज्य की सभी सीमाओं पर वाहनों को रोकने के बारे में प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि तमिलनाडु सरकार ने कहा है कि राज्य की यात्रा संभव है लेकिन बड़ी जांच से गुजरना होगा। उन्होंने कहा कि कासरगोड में कोरोना वायरस का नया मामला एक ऐसे व्यक्ति के कारण सामने आया जो हाल ही में विदेश से लौटा था और जिसने खुद को अलग-थलग नहीं किया था। कई चेतावनियों के बावजूद कुछ लोग एहतियाती उपायों का पालन नहीं करना चाहते।

प्रियंका चोपड़ा की आवाज और दीपिका पादुकोण की मुस्कान चाहती हैं करीना

मास्क, दस्ताने और ऑक्सीजन सिलिंडर मुहैया करने के लिए एक प्रभावी प्रणाली का प्रस्ताव दिया

मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्योग विभाग ने स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से समुचित संख्या में मास्क, दस्ताने और ऑक्सीजन सिलिंडर मुहैया करने के लिए एक प्रभावी प्रणाली का प्रस्ताव दिया है। लोक निर्माण विभाग को भी कोराेना देखभाल केंद्रों की स्थापना के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के वास्ते स्वास्थ्य विभाग से विचार-विमर्श कर कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोग अपने घरों में हैं। जो लोग निगरानी में हैं, उनके लिए विशेष उपाय किये जा रहे हैं।

Related Post

मनाही के बावजूद भाजपा सांसद ने आमागढ़ किले पर फहराया झंडा, पुलिस ने हिरासत में लिया

Posted by - August 1, 2021 0
राजस्थान के जयपुर में आमागढ़ किले को लेकर विवाद जारी है, प्रशासनिक मनाही के बावजूद भाजपा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल…
CM Vishnu Dev Sai

मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को किया नमन

Posted by - August 16, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev Sai) ने आज शुक्रवार काे अपने निवास में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न…
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने मसूरी रोड स्थित शिव मंदिर के निर्माणाधीन पुल का किया स्थलीय निरीक्षण

Posted by - April 21, 2026 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को मसूरी रोड स्थित शिव मंदिर के निर्माणाधीन पुल का स्थलीय निरीक्षण…
CM Dhami

समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट जून तक हो जाएगा तैयार: सीएम धामी

Posted by - April 30, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने कहा कि सशक्त उत्तराखण्ड बनाना हमारी प्रतिबद्धता है। राज्य के व्यापक हित…