कोरानावारयस

देश में कोरानावारयस संक्रमितों मरीजों की संख्या 126 पहुंची

823 0

नई दिल्ली । केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 126 मामलों की पुष्टि की है। इस वायरस के संक्रमण में आने से अब तक दो लोगों की मौत हाे गई है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण  मंत्रालय ने ट्वीट कर बताया कि देश में कोराना वायरस से संक्रमित 126 मामलों की पुष्टि

मंत्रालय ने ट्वीट कर बताया कि देश में कोराना वायरस से संक्रमित 126 मामलों की पुष्टि हुई है, जिनमें से 103 भारतीय और 22 विदेशी नागरिक हैं। 13 संक्रमितों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस वायरस के संक्रमण से अभी तक दो लोगों की मौत हो गई है। दोनों मृतकों में से एक दिल्ली निवासी और दूसरा कर्नाटक में रहने वाला है।

महाराष्ट्र में अभी तक सबसे अधिक 39 मामले सामने आये

मंत्रालय ने बताया अभी तक सबसे अधिक 39 मामले महाराष्ट्र में सामने आये है और उसके बाद के केरल में 24, हरियाणा में 14, उत्तर प्रदेश में 13, कर्नाटक में आठ, दिल्ली में सात, राजस्थान, तेलंगाना और केन्द्र शासित प्रदेश लद्दाख में चार-चार, केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में तीन, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, तमिलनाडु और उत्तराखंड में एक-एक मामला प्रकाश में आया है। देश में भारतीय नागरिकों और विदेशी नागरिकों को मिलाकर कुल 126 लोग कोराेना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं।

Related Post

रजत ग्रुप ऑफ कालेजेज

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उन्नत और विकसित समाज का अनिवार्य अंग : डॉ. सुरेशचन्द्र शुक्ल

Posted by - February 15, 2020 0
लखनऊ। फैजाबाद रोड चिनहट,मटियारी स्थित रजत ग्रुप ऑफ कालेजेज में ‘भारतीय परिप्रेक्ष्य में शैक्षिक नीतियां, प्रशासन, अनुसंधान एवं वैश्वीकरण’ विषय…
CM Vishnu Dev Sai

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद अब अपनी अंतिम सांसें गिन रहा: सीएम साय

Posted by - July 7, 2025 0
रायपुर। छत्तीसगढ़, जो अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, घने वन क्षेत्र और विविध जनजातीय समुदायों के लिए जाना जाता है, लंबे…
CM Dhami

सीएम धामी ने रोड़वेज निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

Posted by - January 3, 2022 0
देहारादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने खटीमा पहुंचकर खटीमा में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों एवं निर्माण कार्यो…