NSDL

एनएसडीएल के ‘मार्केट का एकलव्य- एक्सप्रेस’ कार्यक्रम से देश के सभी…

551 0

लखनऊ: राष्ट्रीय प्रतिभूति डिपॉजिटरी लिमिटेड (NSDL) ने छात्रों को शिक्षित करने के उद्देश्य से विशेष रूप से तैयार किए गए ‘मार्केट का एकलव्य – एक्सप्रेस’ (Market Ka Eklavya- Express) नामक कार्यक्रमों की श्रृंखला का सफलतापूर्वक संचालन किया। ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ के तहत 8 भाषाओं में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें देश के सभी राज्यों के 75 से ज़्यादा शहरों के 4,000 से अधिक छात्रों ने भाग लिया।

डी.ई.ए. और सेबी द्वारा 8 जून, 2022 को नई दिल्ली में आयोजित ’75 वर्षों में भारत की आर्थिक यात्रा’ कार्यक्रम में एन.एस.डी.एल. की पहल, ‘मार्केट का एकलव्य-एक्सप्रेस’ पर एक ऑडियो-विजुअल फ़िल्म दिखाई गई। केंद्रीय वित्त मंत्री, निर्मला सीतारमण ने इस बैठक की अध्यक्षता की, तथा उन्होंने पहल की सराहना करते हुए इस तरह के प्रयासों को बढ़ाने के महत्त्व को उजागर किया।

NSDL
NSDL

130 करोड़ लोगों की आबादी वाले भारत में से केवल 7% लोग ही प्रतिभूति बाजार में निवेश करते हैं। भारत विश्व स्तर पर सबसे कम उम्र की आबादी वाले देशों में से एक है, जहाँ देश के नागरिकों की औसत आयु 29 वर्ष है। युवा नागरिकों का यह विशाल संसाधन देश की कार्यबल का हिस्सा बनने के साथ ही जनसांख्यिकीय लाभांश का सृजन कर सकता है। ‘मार्केट का एकलव्य’ वर्तमान में कॉलेज के छात्रों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया एक कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य उन्हें वित्तीय ज्ञान के साथ सशक्त बनाना है। यह उन्हें भविष्य के लिए तैयार करने और उन्हें समझदार निवेशक बनने के लिए प्रशिक्षित करने का सही समय है।

अनुकृति शर्मा, कोटा विश्वविद्यालय की कॉलेज समन्वयक, भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थीं और उन्होंने कहा, “यहाँ मैंने निवेश की बुनियादी बातों को सीखा, जिसके बारे में पहले मुझे मालूम नहीं था। ‘मार्केट का एकलव्य – एक्सप्रेस’ उपयोगी जानकारी प्रदान करने वाला एक बेहतरीन कार्यक्रम था, जिससे मेरे छात्रों को काफी लाभ मिला है। सचमुच यह एक शानदार पहल है और हमें छात्रों के लिए इस तरह की पहल को बढ़ावा देना चाहिए।”

इन कार्यक्रमों के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए श्रीमती पद्मजा चंद्रू, एमडी एवं सीईओ, एन.एस.डी.एल., ने कहा: “कार्यक्रम को देश के विभिन्न कॉलेजों और छात्रों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। ‘मार्केट का एकलव्य – एक्सप्रेस’ पाठ्यक्रम का फास्ट-ट्रैक संस्करण देशभर के विभिन्न स्थानों के 4000 से अधिक छात्रों तक पहुँच चुका है, जिसमें भारत के टियर 2 और टियर 3 श्रेणी के कई शहर शामिल हैं। मुझे यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि भाग लेने वाले सभी छात्रों में लगभग 48% लड़कियाँ थीं। हम इन कार्यक्रमों का छात्रों पर सामान्य लेकिन शक्तिशाली प्रभाव देख रहे हैं।

उत्तराखण्ड आगमन पर सीएम धामी ने राजनाथ सिंह का किया स्वागत

कार्यक्रम में शामिल कम-से-कम 90% उत्तरदाताओं ने सकारात्मक रूप से निकट भविष्य में डीमैट खाता खोलकर धन सृजन के अपने सफ़र की शुरुआत करने की इच्छा व्यक्त की है। हम अपने 5 घंटे के ऑनलाइन कार्यक्रम ‘मार्केट का एकलव्य’ के लिए कॉलेजों के साथ साझेदारी के जरिए युवाओं तक पहुँचने के सिलसिले को आगे भी बरकरार रखेंगे।”

पैगंबर पर टिप्पणी से इस्लामिक देशों में लगी आग, भारतीय चीजों का किया बॉयकॉट

Related Post

Bajaj Auto MD Rajiv Bajaj praised the efforts of Yogi government

उत्तर प्रदेश की शानदार रोड कनेक्टिविटी और कानून व्यवस्था से अभिभूत हुए राजीव बजाज

Posted by - April 29, 2025 0
लखनऊ। देश की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी बजाज ऑटो के प्रबंध निदेशक राजीव बजाज (Rajiv Bajaj) ने उत्तर प्रदेश में सड़क…
CM Yogi

सीएम योगी ने रेंट एग्रीमेंट के स्टाम्प शुल्क में कमी लाने के दिये निर्देश

Posted by - June 22, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।…
CM Yogi

‘आजादी का अमृत महोत्सव: संकल्पना से सिद्धि तक’ विषयक सम्मेलन में बोले सीएम योगी

Posted by - September 8, 2022 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि जिस ब्रिटेन ने भारत पर 200 वर्षों तक शासन…
CM Yogi

युवाओं को राष्ट्रनायकों के जीवन आदर्शों से कराया जाए परिचितः योगी आदित्यनाथ

Posted by - August 3, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को अपने सरकारी आवास पर उच्च स्तरीय बैठक में काकोरी ट्रेन एक्शन…