130 रुपये में 200 चैनल

अब टीवी देखना हुआ सस्ता, 130 रुपये में मिलेंगे 200 चैनल

1074 0

नई दिल्ली। नए साल में टीवी देखने वालों के लिए अच्छी खबर है। अब टीवी देखना सस्ता हो जाएगा। आपके केबल टीवी और डीटीएच का बिल कम हो जाएगा। टेलीकॉम रेग्यूलेटर ट्राई (TRAI) ने नया टैरिफ ऑर्डर जारी किया है। अब उपभोक्ता को नेटवर्क कैरिज फीस के तौर पर मात्र 130 रुपये चुकाने होंगे। इसमें उपभोक्ता को 200 फ्री चैनल मिलेंगे। साथ ही ब्रॉडकॉस्टर 19 रुपये वाले चैनल बुके में नहीं दे सकेंगे।

ग्राहकों को 33 फीसदी का मिलेगा डिस्कांउट

ट्राई ने नया टैरिफ ऑर्डर जारी किया है। नेटवर्क कैपिसिटी फीस 130 रुपये की होगी। 130 रुपये में 200 फ्री टू एयर चैनल मिलेंगे। 160 रुपये में 500 फ्री टू एयर चैनल मिलेंगे। दूसरे टीवी कनेक्शन के लिए फीस कम होगी। दूसरे टीवी के लिए 52 रुपये की फीस चुकानी होगी।

ब्रॉडकास्टर 19 रुपये वाले चैनल बुके में नही दे सकेंगे। 12 रुपये से कम कीमत के चैनल ही बुके में दिए जा सकेंगे। उपभोक्ता के लिए करीब 33 फीसदी का डिस्कांउट होगा।

1 मार्च 2020 से चैनल की नई दरें लागू होंगी

ब्रॉडकास्टर 15 जनवरी तक अपने चैनल की दरों में बदलाव करेंगे। 30 जनवरी तक दोबारा सभी चैनल की रेट लिस्ट पब्लिश होगी। 1 मार्च 2020 से नई दरें लागू होंगी। ट्राई ने चैनल के लिए कैरिज फीस 4 लाख रुपये तय की है।

Related Post

हेमा मालिनी

बर्थडे स्पेशल: धर्मेंद्र संग लिए साथ फेरे, जितेंद्र से होते-होते रह गई थी हेमा मालिनी की शादी

Posted by - October 16, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। बॉलीवुड की ‘बसंती’ और खूबसूरती की ‘ड्रीमगर्ल’ यानी हेमा मालिनी आज यानी 16 अक्टूबर को अपना जन्‍मदिन मना…

ब्रांड इम्पैक्ट्स के ‘गोल्डन ग्लोरी अवार्ड्स’ में प्रीति जिंटा और बी-टाउन की कई शीर्ष हस्तियों ने की शिरकत

Posted by - September 27, 2019 0
मुंबई। ब्रांड्स इम्पैक्ट के निदेशक, अमोल मोंगा और अंकिता सिंह ने वर्ल्ड क्वालिटी प्रमोशन काउंसिल के साथ मिलकर द गोल्डन…

हाउडी मोदी: ‘अबकी बार ट्रंप सरकार’ के नारे पर भड़की कांग्रेस

Posted by - September 23, 2019 0
नई दिल्ली। अमेरिका के ह्यूस्‍टन शहर में आयोजित ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एक नारा दिया जिसको लेकर…