Government

सरकार अब गोमूत्र भी खरीदेगी, 28 जुलाई से होगी शुरुआत

528 0

रायपुर: भूपेश बघेल ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि छत्तीसगढ़ सरकार (Government of Chhattisgarh) अब गोमूत्र भी खरीदेगी। अब इसकी खरीदारी की तसरीख भी निश्चित कर दी है। छत्तीसगढ़ का प्रमुख त्योहार हरेली इस साल 28 जुलाई को मनाया जाएगा और इसी दिन न्याय योजना के तहत गोमूत्र की गोमूत्र की खरीददारी की जाएगी। 28 जुलाई 2022 से उसपर क्रियान्यवयन शुरू हो जाएगा। इसको लेकर सभी जिला कलेक्टरों को इस संबंध में दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

छत्तीसगढ़ शासन से खबर मिली है कि, पायल प्रोजेक्ट के तहत हर जिले के 2 स्वावलंबी गोठानों में गौ-मूत्र की खरीदी होगी। गोठान प्रबंध समितियां सीधे पशुपालकों से गो-मूत्र खरीदेंगी, स्थानीय स्तर पर इसकी कीमत भी तय कर सकती हैं। हालांकि कृषि विकास कल्याण और जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा गो-मूत्र खरीदने न्यूनतम 4 रुपये प्रति लीटर कीमत तय की गई है। खरीदे गए गो-मूत्र से जीवामृत और कीट नियंत्रक उत्पाद तैयार किए जाएंगे।

12GB RAM के साथ भारत में Oppo ने लॉन्च किए दो नए स्मार्टफोन

योजना के अंतर्गत होगी खरीदारी

गोधन न्याय मिशन के प्रबंध संचालक डॉ. अय्याज तम्बोली ने बीते सोमवार को सभी कलेक्टरों को गोठानों में गो-मूत्र की खरीदी को लेकर निर्देश जारी किये है। कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में 2 गोठान समितियों का चयन करने का निर्देश दे दिया गया है। गो-मूत्र की खरीदी गोठान प्रबंधन समिति स्वयं के बैंक खातों में उपलब्ध गोधन न्याय योजना अंतर्गत प्राप्त राशि, चक्रीय निधि ब्याज की राशि से करेंगी।

कानूनी मसलों के बीच डायरेक्टर मणिरत्नम हुए कोविड पॉजिटिव

Related Post

CM Dhami

दिल्ली से आते ही सीएम धामी ने प्रदेश में हो रही अतिवृष्टि का लिया जायजा

Posted by - August 22, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने दिल्ली से वापस आते ही सचिवालय स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र पहुंचकर प्रदेश…
Lucknow University

लखनऊ विश्वविद्यालय में बड़ी धांधली, लॉ का पेपर आउट होने से मचा हंगामा

Posted by - December 11, 2019 0
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में धांधली का बड़ा मामला सामने आया है। हिन्द कालेज की चेयरपर्सन डॉक्टर ऋचा जोकि विश्वविद्यालय से…
CM Dhami

हरियाणा विधानसभा चुनाव धर्मियाें व अधर्मियों के बीच : पुष्कर धामी

Posted by - September 30, 2024 0
हिसार। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने कहा है कि हरियाणा में हो रहा विधानसभा चुनाव धर्म…
दिल्ली हिंसा

दिल्ली हिंसा : चांदबाग को दंगाइयों ने घेरा, मृतकों की संख्या बढ़कर नौ पहुंची

Posted by - February 25, 2020 0
नई दिल्ली। दिल्ली के ब्रह्मपुरी और मौजपुर इलाके में मंगलवार को तीसरे दिन भी पत्थरबाजी और हिंसक प्रदर्शन जारी है।…