Drone

…तो अब ड्रोन के माध्यम से होगा कोरोना वैक्सीन का वितरण

863 0

हैदराबाद । नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने शुक्रवार को तेलंगाना को प्रायोगिक रूप से टीका पहुंचाने के लिए ड्रोन (corona vaccine will be distributed through drones) के इस्तेमाल की अनुमति दे दी। हालांकि, यह प्रयोग दृश्यता सीमा तक ही सीमित होगा। मंत्रालय ने अपने बयान में स्पष्ट नहीं किया है कि प्रायोगिक रूप से ड्रोन के जरिए किस टीके को पहुंचाया जाएगा।

मंत्रालय ने ट्विटर पर बताया कि उसने तेलंगाना सरकार को मानवरहित विमान प्रणाली (यूएएस) नियम-2021 में सशर्त छूट दृश्यता सीमा में प्रायोगिक रूप से ड्रोन का इस्तेमाल कर टीका पहुंचाने के लिए दी है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह छूट अगले एक साल या किसी अन्य आदेश तक ही दी गई है।

उल्लेखनीय है कि मंत्रालय ने 22 अप्रैल को भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) को कोविड-19 टीके को ड्रोन से पहुंचाने की व्यावहारिकता का अध्ययन करने की अनुमति दी थी।

Related Post

यूपी हिंसा

यूपी हिंसा: अविलंब पोस्टर-बैनर फोटो को तत्काल हटाने का हाई कोर्ट ने दिया आदेश

Posted by - March 9, 2020 0
प्रयागराज। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन के दौरान हिंसा व तोडफ़ोड़ करने वालों का सार्वजनिक स्थल…
CM Dhami

धामी ने किया 43वें दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन ’NMOCON-2024’ में प्रतिभाग

Posted by - February 24, 2024 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को एम्स ऋषिकेश में नेशनल मेडिकोज ऑर्गनाइजेशन के 43वें दो दिवसीय…
CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन, प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की

Posted by - November 1, 2025 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना (Chhattisgarh Foundation Day) के 25 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर आज मुख्यमंत्री विष्णु देव…
Kanwar Yatra

मुख्यमंत्री के निर्देश पर बनाया गया कांवड़ यात्रा मोबाइल एप

Posted by - July 13, 2025 0
हरिद्वार:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के आदेशों के अनुपालन में तथा जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में कांवड़…