अब सामंथा ने डिलीट किए एक्टर के साथ की सभी फोटोज

548 0

सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य की फोटोज देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड रहते थे। सामंथा या नागा जब भी सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करते थे तो फैंस उस पर खूब प्यार बरसाते थे। दोनों क्यूट कपल्स में से एक थे, लेकिन उस दिन फैंस को झटका लगा जब सोशल मीडिया पर दोनों ने अपने अलग होने की अनाउंसमेंट की। बता दें कि, दोनों ने अपनी चौथी शादी की सालगिरह से कुछ दिन पहले ही ये अनाउंसमेंट की।

इस अनाउंसमेंट के बाद सामंथा ने और भी कई पोस्ट किए। हाल ही में अपनी दोस्त शिल्पा रेड्डी के साथ चार धाम यात्रा में भी गई थीं, जिसके बाद बीते दिन वह दुबई पहुंचीं। इसी बीच जो बात सामने आई है वो ये कि सामंथा ने नागा के साथ की अपनी लगभग सभी फोटोज डिलीट कर दी है। सामंथा ने अपनी शादी की फोटोज से लेकर नागा के साथ की अपनी सभी रोमांटिक फोटोज को डिलीट कर दिया है। फिलहाल नागा के साथ की सामंथा की 3 फोटोज हैं।

आपको बता दें कि, इसी महीने के शुरुआत में नागा और सामंथा ने अलग होने की अनाउंसमेंट की। दोनों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, हमारे साथ शुभचिंतकों को बता दें कि काफी सोचने के बाद मैंने और चय ने बतौर पति-पत्नी अलग होने का फैसला किया है। हम खुशनसीब हैं कि हमारी सालों की दोस्ती आज भी बरकरार है और हमारे बीच का ये स्पेशल बॉन्ड हमेशा ही ऐसा रहेगा। हम अपने फैंस, शुभचिंतकों और मीडिया से रिक्वेस्ट है कि इस मुश्किल भरे समय में हमारी प्राइवेसी का पूरा ध्यान रखें। आपके सपोर्ट के लिए थैंक्यू।

वैसे दोनों के अलग होने की खबरें तब आने लगी थीं कि जब सामंथा ने सोशल मीडिया पर अपना नाम सामंथा अक्किनेनी से सिर्फ एस कर दिया था। दोनों स्टार्स से कई बार इस मुद्दे पर सवाल किए गए, लेकिन दोनों ने हमेशा इस मामले में कभी कमेंट नहीं किया और फिर सीधा सोशल मीडिया के जरिए अलग होने की घोषणा की।

Related Post

sadak 2

सड़क 2 बनी सबसे कम रेटिंग वाली फिल्म, मिले काफी नेगेटिव रिस्पॉन्स

Posted by - August 31, 2020 0
महेश भट्ट द्वारा निर्देशित फिल्म सड़क 2 को क्रिटिक्स और दर्शकों से काफी नेगेटिव रिस्पॉन्स मिला है। सोशल मीडिया पर…
टीवी स्टार काइली जेनर

इस बीमारी के चलते रिएलिटी टीवी स्टार काइली जेनर को जाना पड़ा अस्पताल

Posted by - September 27, 2019 0
मुंबई। रिएलिटी टीवी स्टार काइली जेनर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, क्योंकि वह फ्लू के कुछ गंभीर लक्षणों…
rashmi desai trolling

देखे एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने उम्र को लेकर मजाक बना रहे यूजर्स को लगाई जमकर फटकार

Posted by - August 30, 2020 0
सोशल मीडिया के जमाने में साइबर बुलिंग एक बड़ी समस्या है। टीवी स्टार्स से लेकर बॉलीवुड और क्रिकेट स्टार्स तक…