नमस्ते इवांका

अब भारत बोलेगा ‘नमस्ते इवांका’, डोनल्ड ट्रंप के साथ बेटी और दामाद भी आएंगे भारत

795 0

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के दौरे को लेकर एक बड़ी खबर आई है। मिली जानकारी के अनुसार ट्रंप और उनकी पत्नी के साथ उनकी बेटी इवांका ट्रंप और उनके दामाद भी भारत आ रहे हैं। यह इवांका ट्रंप का दूसरा भारत दौरा होगा। इससे पहले इवांका 2017 में हैदराबाद में हुए ग्लोबल बिजनेस समिट में हिस्सा लेने आईं थीं। ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर का यह पहला भारत दौरा है।

महाशिवरात्रि पर केदारनाथ के कपाट खुलने की तिथि घोषित, इस दिन दर्शन देंगे

इवांका कई मौकों पर पीएम नरेंद्र मोदी और भारत की  कर चुकी हैं जमकर तारीफ

हालांकि यह अभी तक साफ नहीं है कि इवांका के इस दौरे का एजेंडा क्या है? बता दें कि इवांका कई मौकों पर पीएम नरेंद्र मोदी और भारत की जमकर तारीफ कर चुकी हैं। बता दें कि राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप पहली बार 24 और 25 फरवरी को भारत दौरे पर आएंगे। 24 फरवरी को ट्रंप अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। यह कार्यक्रम अमेरिका में हुए ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम की तर्ज पर होगा। बताया जा रहा है कि अहमदाबाद में राष्ट्रपति ट्रम्प के स्वागत के लिए पांच से सात मिलियन लोग आ रहे हैं।

इवांका ट्रंप एक सफल बिजनेस वुमेन  और फैशन मॉडल भी रह चुकी हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के पांच बच्चे हैं। इवांका ट्रंप एक सफल बिजनेस वुमेन हैं और फैशन मॉडल भी रह चुकी हैं। इवांका ट्रंप की पहली पत्नी की दूसरे नंबर की संतान हैं। इवांका ने इकोनॉमिक्स में ग्रैजुएशन की डिग्री हासिल की है। इवांका तीन बच्चों की मां भी हैं। इससे पहले वह हैदराबाद दौरे पर आ चुकी हैं।

Related Post

Shivani

अल्मोड़ा बस हादसे में माता-पिता को खोने वाली शिवानी की देखभाल करेगी धामी सरकार

Posted by - November 5, 2024 0
अल्मोड़ा। बस हादसे में अपने माता-पिता को खोने वाली मासूम शिवानी (Shivani ) की देखभाल की जिम्मेदारी धामी सरकार उठाएगी।…

बालाकोट एयर स्ट्राइक की वर्षगांठ मनी शाह ने वायु सेना के जांबाजों को किया सलाम

Posted by - February 26, 2021 0
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बालाकोट एयर स्ट्राइक की वर्षगांठ पर शुक्रवार को भारतीय वायु सेना के जांबाजों की…

तालिबानी सरकार: आतंकी मुल्ला हसन अखुंद की लीडरशिप मे 33 मंत्रियों में से 14 आतंकी

Posted by - September 9, 2021 0
तालिबान की 33 मंत्रियों की सरकार में 14 आतंकी हैं। कई उपमंत्री और गवर्नर भी इनमें शामिल हैं। प्रधानमंत्री मुल्ला…
Naxalites Encounter

नारायणपुर में सुरक्षाबलों ने 6 नक्सलियों को किया ढेर, अभियान जारी

Posted by - July 18, 2025 0
नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में शुक्रवार को सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में छह नक्सली (Naxalites) मारे गए। समाचार एजेंसी…