BSNL

अब BSNL ने बंद किए ये तीन स्पेशल प्लान, दो प्लान्स की घटाई वैलिडिटी

858 0

नई दिल्ली। जियो, एयरटेल और वोडाफोन के बाद अब BSNL ने 29 रुपये और 47 रुपये वाले अपने दो प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी कम कर दी है। इसके साथ ही कंपनी ने 7, 9 और 192 रुपये वाले तीन एसटीवी (स्पेशल टैरिफ वाउचर) बंद कर दिए। BSNL का 29 रुपये वाला प्लान बेस्ट वीकली प्लान में से एक था। अब कंपनी ने इसकी वैलिडिटी घटाकर सिर्फ पांच दिन कर दी है।

अब दो दिन कम हुई वैलिडिटी

बता दें कि अभी तक बीएसएनएल के 29 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड ऑन-नेट और ऑफ-नेट कॉलिंग मिलती है, लेकिन इसमें 250 मिनट की लिमिट है। इसके अलावा इस प्लान में 1 जीबी डेटा और 300 एसएमएस मिलते हैं। अब इसकी वैलिडिटी पांच दिन कर दी गई है, जबकि पहले इस पैक के साथ 7 दिन की वैलिडिटी मिलती थी। 47 रुपये वाले एसटीवी में भी यही बेनिफिट्स मिलते हैं, लेकिन इसकी वैलिडिटी सात दिन है। हालांकि पहले इस पैक के साथ 9 दिन की वैलिडिटी मिलती थी, जिसमें अब कंपनी ने दो दिन घटा दिए हैं।

सात, नौ और 192 रुपये वाले प्लान के थे ये बेनिफिट्स

BSNL ने सात , नौ और 192 रुपये वाले स्पेशल टैरिफ वाउचर बंद कर दिए हैं। सात रुपये वाले प्लान में एक दिन के लिए एक जीबी डेटा मिलता था। वहीं नौ रुपये वाले वाउचर में एक दिन के लिए 250 मिनट की लिमिट के साथ अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, 100 एमबी डेटा और 100 एसएमएस मिलते थे।

बंद किए  192 रुपये वाले वाउचर

इनके अलावा बंद किए गए 192 रुपये वाले वाउचर में 28 दिन की वैलिडिटी, रोज तीन जीबी डेटा, प्रतिदिन 100 एसएमएस, अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग (रोज 250 मिनट की लिमिट), फ्री PRBT (पर्सनलाइज्ड रिंगबैक टोन) और रोज फ्री डिस्काउंट कूपन जैसे बेनिफिट्स मिलते थे।

Related Post

कीर्ति आजाद

कांग्रेस का ‘हाथ’ थामते ही कीर्ति आजाद ने पीएम पर बोला हमला

Posted by - February 18, 2019 0
नई दिल्ली। बीजेपी निलंबित नेता कीर्ति आजाद ने सोमवार यानी आज कांग्रेस का दामन थाम लिया। कीर्ति आजाद कांग्रेस अध्यक्ष…
सलमान खान

ईद से पहले सलमान को मिली राहत, फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने वाली याचिका खारिज

Posted by - June 3, 2019 0
इंटरटेनमेंट डेस्क। दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार यानी आज सलमान खान स्टारर फिल्म ‘भारत’ के प्रदर्शन पर रोक लगाने की…
Dr. R. Rajesh Kumar

शहरों को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप विकसित किया जाएगा- सचिव

Posted by - February 10, 2026 0
देहरादून। उत्तराखंड में नियोजित, संतुलित एवं सतत शहरी विकास को गति देने के उद्देश्य से आवास विभाग द्वारा लगातार ठोस कदम…