SP

राजनीति के खेल में नहीं, क्रिकेट मैदान में सपा ने बीजेपी को हराया

526 0

लखनऊ: यूपी के सियासी मैदान में अक्सर एक-दूसरे पर हमला बोलते या बहस करते हुए समाजवादी पार्टी (SP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) को देखा होगा लेकिन राजनीति के खेल में आमने-सामने आने वाले विधायक इस बार क्रिकेट के मैदान में मंगलवार को एक अलग ही रूप में भिड़े हैं। लखनऊ (Lucknow) के केडी सिंह ‘बाबू’ स्टेडियम में दोनों दलों के विधायकों के बीच एक फ्रेंडली मैच खेला गया, जहां सपा (SP) की टीम ने बीजेपी टीम को 5 विकेट से हरा दिया।

यूपी की सियासी भिड़ंत में बीजेपी ने भले ही अपना विजय परचम फहराया, लेकिन यहां क्रिकेट के मैदान पर उसे निराशा हाथ लगी। 16-16 ओवर के इस मैच में भारतीय जनता पार्टी की टीम ने पहले बल्लेबाजी की और 5 विकेट के नुकसान पर 90 रन बनाए। वहीं इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी समाजवादी पार्टी की टीम ने सिर्फ 14वें ओवर में ही 5 विकेट खोकर 91 बनाते हुए मैच जीत लिया।

मेरी मौत का जिम्मेदार कलीम है- लिखकर युवती ने मौत को लगाया गले

सपा की तरफ से सबसे ज्यादा 36 रन विधायक राम सिंह पटेल ने बनाया और पार्टी को जीत तक पहुंचाया। वहीं बीजेपी की तरफ से सलामी बल्लेबाज़ रितेश गुप्ता ने सर्वाधिक 37 रन तथा पीएन पाठक ने 24 रन बनाए। इन तीनों बल्लेबाज़ों के अलावा कोई अन्य खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा पार नहीं सका। इस जीत से गदगद सपा विधायकों की टीम सीधा पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के आवास पहुंची, जहां अखिलेश यादव ने भी उन्हें बधाई दी। विभिन्न सपा नेताओं सहित कई लोग इस मैच की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।

 

Related Post

CM Yogi inaugurated 15 Seva Shakti Kendras

मुख्यमंत्री ने वंचित, दलित और शोषित वर्गों की बुलंद आवाज रहे स्व. डी.पी. बोरा की मूर्ति का किया अनावरण

Posted by - October 7, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को पूर्व विधायक स्वर्गीय डी.पी. बोरा की 85वीं जयंती के अवसर पर…
UPSIDA

यूपीसीडा ने हासिल किए एक लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव

Posted by - December 30, 2022 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए अधिक से अधिक औद्योगिक निवेश जुटाने की मुंख्यमंत्री…
Shakti Sadan

महिलाओं की सुरक्षा को संबल देंगे शक्ति सदन, 10 जिलों में नये आश्रय केंद्र की जल्द होगी शुरुआत

Posted by - April 18, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सशक्तीकरण और पुनर्वास को लेकर शक्ति…