Nostradamus

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां, क्या साल 2021 में भी मंडराएगा खतरा?

1561 0

नई दिल्ली। फ्रांसीसी भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस (Nostradamus) की भविष्यवाणियों को लेकर यह दावा किया जाता रहा है कि उनकी ज्यादातर भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं।

नास्त्रेदमस (Nostradamus)  ने सैकड़ों साल पहले लेस प्रोफेसिस नामक किताब में कई भविष्यवाणियां की थी। 1555 में इस किताब का नया संस्करण आया था। जिसमें 6338 भविष्यवाणियां लिखी हुई थी। बताया जाता है यह भविष्यवाणी नास्त्रेदमस की थी। इन भविष्यवाणियों को लेकर एक दवा किया जाता है कि इनमें से ज्यादातर भविष्यवाणियां सच साबित हुई।

साल 2021 को लेकर भी इस किताब में कई भविष्यवाणियां की गई है। जिसका जानकारों ने अपने हिसाब से विश्लेषण किया है। जो भविष्यवाणी की गई है, उसमें जॉम्बी बनेगा इंसान, धरती पर महाप्रलय, पृथ्वी से टकराएगा धूमकेतु, ब्रेन चिप का होगा इस्तेमाल आदि शामिल है।

जैविक खेती करने से किसानों की आय में होगी वृद्धि

हालांकि भविष्यवाणियों को वैज्ञानिक ज्यादा तवज्जो नहीं देते हैं। लेकिन जानकार इन भविष्यवाणियों को तवज्जो देते हैं। उनके हिसाब से साल 2021 के लिए भी नास्त्रेदमस ने कुछ भविष्यवाणियां की है। जिसमें कैलिफ़ोर्निया में भूकंप आने की बात बताई गई है। इस पर भरोसा लोग इसलिए भी कर रहे हैं कि इससे पहले नास्त्रेदमस ने प्राकृतिक आपदाओं और महामारी को लेकर जो भविष्यवाणियां की थी। उनमें से कई सच साबित हुई हैं। यह भूकंप दुनिया के किसी भी हिस्से में आ सकता है।

नास्त्रेदमस ने साल 2020 को महामारी का साल बताया था। ऐसे में साल 2021 में धरती पर महाप्रलय की बात को नकारा नहीं जा सकता। कोरोना महामारी को इसकी शुरुआत मानी जा सकती है। बताया जा रहा है कि साल 2021 में बड़ा आकाल पड़ने की बात की जा रही है।

इसके आलवा भविष्यवाणी में कहा गया है कि एक रशियन वैज्ञानिक एक ऐसा बायोलॉजिकल वैपन बनाएगा। जिससे इंसान को जॉम्बी बना दिया जाएगा। इससे पहले कोरोना वायरस को लेकर भी यह कहा गया था कि एक वायरस के कारण महामारी फैलेगी। कई जानकार कोरोना वायरस का निर्माण चीन में होना बताते हैं।

Related Post

परमहंस दास को तपस्वी छावनी से हटाया

राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट पर साधु-संतों भिड़े,परमहंस दास को तपस्वी छावनी से हटाया

Posted by - November 16, 2019 0
लखनऊ। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अयोध्या में अब कोई जमीन विवादित नहीं रही। इसके बाद अब वक्त आया…
CM Dhami

पूर्णागिरि धाम में हुए कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

Posted by - March 9, 2023 0
टनकपुर(चंपावत)। एक दिवसीय चंपावत दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने गुरुवार को टनकपुर के ठुलीगाड़, पूर्णागिरी मार्ग में हुए…
Intensive Care Center

जिला प्रशासन का विजन: ‘‘शिक्षा से जीवन उत्थान‘‘ से संवर रहा घुमतु बच्चों का जीवन

Posted by - October 29, 2025 0
मुख्यमंत्री के प्रेरणा से उच्च स्तरीय सुविधावों से आच्छादित; जिला प्रशासन निर्मित; राज्य का पहला आधुनिक इंटेसिव केयर सेन्टर (Intensive…