nora fatehi

नोरा फतेही ने निकाली दिल की भड़ास

669 0

बॉलीवुड की दिलबर गर्ल नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपनी दो तस्वीर फैंस के साथ साझा की हैं। इन तस्वीरों में नोरा रेड कलर के गाउन में नजर आ रही है। इन तस्वीरों को साझा करते हुए नोरा ने लिखा-‘और जो गंदगी उन्होंने मेरे नाम पर फैलाई, वह मिट्टी में बदल गई और उसे मैंने बड़ा कर दिया!’

सोशल मीडिया पर नोरा की यह पोस्ट फैंस को काफी पसंद आ रही है। फैंस इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ‘लुकिंग ब्यूटीफुल!’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा-‘अब वो आपसे जलते हैं!’

बॉलीवुड में ‘साकी साकी’ और ‘दिलबर दिलबर’ से पहचान बना चुकी नोरा ने साल 2014 में आई फिल्म ‘रोअरः टाइगर्स ऑफ द सुंदरबन’ से अपने अभिनय की शुरुआत की। इसके बाद वह साउथ की कई फिल्मों में नजर आईं, लेकिन पहचान उन्हें ‘बिग बॉस 9’ का हिस्सा बनने के बाद मिली। नोरा ने अपनी खूबसूरत अदाओं और डांस से दर्शकों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी । साथ ही उन्होंने कई फिल्मी हस्तियों का ध्यान भी आकर्षित किया।

इसके बाद नोरा को म्यूजिक एल्बम और फिल्मों के ऑफर मिलने लगे। नोरा फतेही ने हिंदी फिल्मों के अलावा मलयालम और तेलुगु फिल्मों में भी अभिनय किया है। उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ के ‘दिलबर’ गाने से मिली। फिल्म के इस गाने में नोरा ने अपने डांस मूव्स से हर किसी को दीवाना बना लिया। इसके बाद नोरा कई फिल्मों में आइटम नंबर करती नजर आईं।नोरा जल्द ही फिल्म थैंक गॉड में स्पेशल अपीरियंस में भी नजर आएंगी ।

Related Post

Sunny Leone

सनी लियोनी के पति ने इस अंदाज में दी क्रिसमस की बधाई, देखें रोमांटिक डांस

Posted by - December 26, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी (Sunny Leone) ने अपनी फेमिली के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट किया है। इस सेलिब्रेशन का वीडियो…

महाराष्ट्र चुनाव: अक्षय ने नहीं दिया वोट, ट्विटर पर हुए ट्रोल

Posted by - October 22, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। महाराष्ट्र विधानसभा के लिए 21 अक्टूबर को वोटिंग हुई। मुंबईकर ने वोटिंग में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है लेकिन…
फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' का ट्रेलर

फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ का ट्रेलर लॉन्च, इरफान खान ने दमदार वापसी

Posted by - February 13, 2020 0
मुंबई। बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शुमार इरफान खान स्टारर फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म से…

दीपिका पादुकोण के घर शादी की तैयारियां शुरू,14-15 नवंबर को इटली में सात फेरे

Posted by - November 2, 2018 0
बेंगलुरू। शादियों का सीजन है और खबर बीटाउन से है,अभी प्रियंका प्रीब्राइडल सेलेब्रेशन्स में बिजी है वही दीपिका पादुकोण के…