Nora Fatehi

नोरा फतेही ने कमेडी शो शादी के लिए तैयार होने का किया ऐलान

1496 0

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही (Nora Fatehi) कपिल शर्मा शो में पहुंची थीं। इस दौरान कपिल ने नोरा से ऐसे ऐसे सवाल किए कि ऑडियंस के अलावा हंसने से नोरा भी खुद को रोक नहीं पाई थी। वह इस दौरान नोरा ने शादी के लिए तैयार होने की बात कही है। इसके साथ ही ये भी दिखा दिया कि वह कितनी अच्छी बहू बनने वाली हैं।

शो में पहुंचीं नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने मटर भी छीलते वक्त कह दिया कि वह शादी के लिए तैयार हैं। वो एक अच्छी बहू बन सकती हैं और किचन का हर काम कर सकती हैं। इसके अलावा भी शो पर खूब मस्ती हुई कपिल ने नोरा से ऐसे ऐसे सवाल पूछे कि हर कोई पेट पकड़कर हंसने को मजबूर हो गया। कपिल ने पूछा कि क्या आप टिंडे खाती हैं। इस पर नोरा का जवाब सुनकर हर कोई हैरान हो गया। नोरा ने कहा कि अगर वह किसी शब्द का उच्चारण नहीं कर सकतीं तो वह उसे खाती ही नहीं हैं। आज तक उन्होंने आजतक टिंडे नहीं खाए हैं।

कपिल शर्मा शो में पहुंचीं नोरा फतेही ने अपने बचपन से जुड़ा किस्सा भी शेयर किया

मस्ती के साथ साथ कपिल शर्मा शो में पहुंचीं नोरा फतेही ने अपने बचपन से जुड़ा किस्सा भी शेयर किया। बता दें कि नोरा फतेही बेहतरीन डांसर्स में शुमार हैं, लेकिन बचपन में उन्हें डांस करने पर कड़ी फटकरा पड़ती थी और घर में डांस करने की बिल्कुल मनाही थी।

कहा जाता है कि कला और हुनर किसी के छिपाए या किसी के दबाए नहीं दबता। आज नोरा की डांस वीडियो सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। वहीं इंस्टाग्राम पर हाल ही में उनके 20 मिलियन फोलोअर्स हुए हैं, जिसकी खुशी उन्होंने स्पेशल तरीके से शेयर की थी।

Related Post

JHund,amitabh bachhan

अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘झुंड’ को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 6 मई को रिलीज करने की मांग

Posted by - May 4, 2022 0
सुप्रीम कोर्ट 6 मई को ओवर द टॉप (ओटीटी) प्लेटफॉर्म पर अमिताभ बच्चन अभिनीत हिंदी फिल्म ‘झुंड'(Jhund) की प्रस्तावित रिलीज…
कटरीना कैफ

अक्षय का हाथ थामे नजर आ रही करटीना की यह फोटो सोशल मीडिया पर हो रही वारयल

Posted by - January 13, 2020 0
एंटरटाइनमेंट डेस्क। ऐसे कई सारे फिल्मी एक्टर और एक्ट्रेस हैं, जो फिल्म में एकसाथ कम करते-करते एक अच्छे दोस्त का…