Panchayat chunav
पहले चरण के चुनाव की प्रक्रिया
पंचायत चुनाव (UP Panchayat Chunav) के पहले चरण में 3 अप्रैल से 4 अप्रैल सुबह 8:00 बजे से 5:00 बजे तक नामांकन किया जाएगा। नामांकन पत्रों की जांच 5 अप्रैल से 6 अप्रैल तक होगी। नामांकन पत्र की वापसी 7 अप्रैल को की जाएगी। चुनाव चिन्ह यानी प्रतीक 7 अप्रैल को आवंटित किए जाएंगे।
पहला चरण: 15 अप्रैल को 18 जिलों में
नामांकन : 3 से 4 अप्रैल तक, सुबह 8 से शाम 5 बजे तक
नामांकन पत्रों की जांच : 5-6 अप्रैल, सुबह आठ बजे तक
नामांकन वापसी : 7 अप्रैल को सुबह 8 से दोपहर 3 बजे तक
चुनाव चिह्न आवंटन : 7 अप्रैल को दोपहर 3 बजे से
जिले – सहारनपुर, गाजियाबाद, रामपुर, बरेली, हाथरस, आगरा, कानपुर नगर, झांसी, महोबा, प्रयागराज, रायबरेली, हरदोई, अयोध्या, श्रावस्ती, संतकबीरनगर, गोरखपुर, जौनपुर, भदोही।
कोरोना प्रोटोकॉल के पालन की सख्त हिदायत
कोविड-19 के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने सभी जिलाधिकारियों को पंचायत चुनाव की प्रक्रिया के दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराए जाने के दिशा निर्देश जारी किए हैं। किसी भी प्रकार की जुलूस आदि पर प्रतिबंध लगाया गया है और कहीं पर जुलूस आदि निकलता है तो उसकी जिम्मेदारी संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारी की होगी।
निर्वाचन आयोग के निर्देश
राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से पंचायत चुनाव (UP Panchayat Chunav) में शांति व्यवस्था बनाए रखने और संवेदनशील बूथों पर अधिक निगरानी के साथ चुनाव कराए जाने को दिशा निर्देश लगातार सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को दिए जा रहे हैं। आयोग की तरफ से हिदायत भी दी गई है कि अगर कहीं किसी जिले में किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना के चुनाव में किसी प्रकार की कोई दुर्घटना लापरवाही मिलती है तो संबंधित जिले के जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
चुनाव की प्रक्रिया चार चरणों में
पंचायत चुनाव की प्रक्रिया चार चरणों में पूरी होगी। पहले चरण की नामांकन की प्रक्रिया 3 अप्रैल, दूसरे चरण में 7 अप्रैल से 8 अप्रैल, तीसरे चरण में 13 अप्रैल से 15 अप्रैल और चौथे चरण में 17 अप्रैल से 18 अप्रैल तक नामांकन होगा।
