Nokia

भारत में नोकिया 2.4 स्मार्टफोन लॉन्च, जानें क्या है कीमत?

1359 0

नई दिल्ली। एचएमडी ग्लोबल के स्वामित्व वाली हैंडसेट निर्माता कंपनी नोकिया (Nokia)  ने गुरुवार को स्मार्टफोन नोकिया 2.4 को 10,399 रुपये कीमत पर भारत में लॉन्च किया है। नोकिया 2.4 में डस्क, फजॉर्ड और चारकोल जैसे कलर ऑप्शन होंगे और यह इस नोकिया डॉट कॉम/फोन्स पर ऑनलाइन और रिटेल आउटलेट्स, फ्लिपकार्ट, एमेजॉन पर 4 दिसंबर से उपलब्ध होगा।

स्मार्टफोन में 6.5 इंच का एचडी प्लस (720बाय 1,600 पिक्सल) डिस्प्ले है। इस फोन की साइज 165.85बाय76.30बाय8.69 मिमी है और वजन 189 ग्राम है।

पूरी दिल्ली का इतने समय में हो जाएगा टीकाकरण, जानें क्या है तैयारी?

फोन में 3जीबी रैम और 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज है। एचएमडी ग्लोबल के वाइस प्रेसिडेंट, सनमीत सिंह कोचर ने एक बयान में कहा, हमने नाइट मोड और पोट्र्रेट मोड के साथ एआई कैमरा जैसे हाई-एंड फीचर्स को शामिल किया है। बड़ी स्क्रीन और अतिरिक्त सुरक्षा दी गई है, साथ ही एक बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल है।

स्मार्टफोन में एक डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 13एमपी का प्राइमरी सेंसर एफ/2.2 लेंस और 2एमपी डेप्थ सेंसर है। फ्रंट में भी 5एमपी का सेल्फी कैमरा सेंसर भी है। इसके अलावा नोकिया 2.4 में 4,500एमएएच की बैटरी है। कंपनी के मुताबिक, जियो उपयोग करने वाले नोकिया 2.4 के ग्राहकों को 3,550 रुपये का लाभ मिलेगा। इसमें 349 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज पर 2,000 रुपये का तत्काल कैशबैक और पार्टनर्स से 1,550 रुपये का वाउचर मिलेगा।

Related Post

CM Dhami

सीएम धामी से मिले एनडीएमए अधिकारी, जोशीमठ में भू-धंसाव पर की चर्चा

Posted by - January 9, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDMA) के अधिकारियों…
Project Praveen

‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ में एआई की शुरुआत, 2 लाख छात्रों को मिलेगा भविष्य का आधार

Posted by - March 26, 2026 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में प्रदेश के युवाओं को भविष्य की तकनीकों से जोड़ने की दिशा में एक…
CM Yogi inspected the construction work of the second battalion of the SSF.

लक्ष्य से चार माह पहले बनाएं एसएसएफ द्वितीय वाहिनी का भवन : मुख्यमंत्री

Posted by - November 17, 2025 0
गोरखपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार शाम गोरखपुर में उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल (यूपी एसएसएफ) की…
Hub for Empowerment of Women

‘हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन’ को गति देगी योगी सरकार, हर जिले में होगी 7 कर्मियों की भर्ती

Posted by - November 21, 2024 0
लखनऊ। योगी सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में लगातार नए आयाम स्थापित कर रही है। प्रदेश में महिलाओं को सशक्त…
उद्धव ठाकरे

लॉकडाउन 14 अप्रैल के बाद हटेगा या नहीं, यह जनता पर निर्भर : उद्धव ठाकरे

Posted by - April 4, 2020 0
मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना सं​क्रमितों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को 67 और लोगों के कोरोना वायरस से…