Election commission

चुनाव नतीजों के बाद विजय जुलूस निकालने पर चुनाव आयोग ने लगाई रोक

619 0
नई दिल्ली । कोरोना वायरस से संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच निर्वाचन आयोग (Election commission) ने कहा है कि दो मई को परिणामों की घोषणा के बाद विजय जुलूस की अनुमति नहीं होगी।

चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी परिणाम दो मई को घोषित होंगे। उससे पहले निर्वाचन आयोग (Election commission)  ने कहा है कि परिणाम की घोषणा के बाद विजय जुलूस की अनुमति नहीं होगी। इससे पहले मद्रास हाईकोर्ट ने भारत में कोरोना की तीसरी लहर के लिए आयोग को जिम्मेदार ठहराया था।

Election Commission of India

आयोग का बयान

इससे पहले सोमवार को मद्रास हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने कोरोना की दूसरी लहर के लिए चुनाव आयोग (Election commission) को जिम्मेदार ठहराया है, क्योंकि चुनाव आयोग ने कोरोना संकट के बाद भी चुनावी रैलियों को नहीं रोका था।

मद्रास हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एस. बनर्जी ने सुनवाई के दौरान कहा कि चुनाव आयोग ही कोरोना की दूसरी लहर का जिम्मेदार है। कोर्ट ने कहा कि अगर चुनाव आयोग के अधिकारियों पर अगर मर्डर चार्ज लगाया जाए तो गलत नहीं होगा।

इसके साथ ही चुनाव आयोग ने दो मई को होने वाली वोटों की गिनती रद्द करने की भी चेतावनी दी। चीफ जस्टिस ने कहा कि अगर सभी तरह के प्रोटोकॉल्स के पालन को लेकर मजबूत प्लान नहीं पेश किया गया को दो मई को होने वाली वोटिंग की गिनती रद्द कर देंगे।

बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर के बीच पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव करवाए गए। इनमें पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी शामिल हैं। पश्चिम बंगाल में चुनाव का एक चरण अब भी बाकी है। इसके अलावा कुछ लोकसभा सीटों पर उपचुनाव भी कराए गए थे। उत्तर प्रदेश में भी पंचायत चुनाव कराए जा रहे हैं, जिसका अंतिम चरण 29 अप्रैल को होगा।

चुनाव के दौरान सभी पार्टियों ने जमकर रैलियों का आयोजन किया था। ज्यादातर राज्यों में चुनाव एक ही चरण में कराए गए थे, हालांकि बंगाल में चुनाव को आठ चरणों में कराने का निर्णय लिया गया था। लिहाजा वहां बड़ी संख्या में रैलियां आयोजित की गई थीं।

Related Post

Umeed Portal

उम्मीद पोर्टल पर यूपी ने रचा इतिहास, ऑनलाइन वक्फ संपत्ति रजिस्ट्रेशन में यूपी सबसे आगे

Posted by - December 13, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने वक्फ संपत्तियों के डिजिटल रजिस्ट्रेशन के मामले…
CM Dhami

स्कूटी सवार युवकों को गिरता देख सीएम धामी ने रुकवाई फ्लीट, भिजवाया अस्पताल

Posted by - November 17, 2022 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) की फ्लीट वाडिया हिमालयन भू विज्ञान संस्थान से सचिवालय आ रही थी, इस…
CM Yogi

अगले दो साल में यूपी पुलिस में 1 लाख नौजवानों की होगी भर्ती: योगी

Posted by - September 1, 2024 0
वाराणसी। धर्म नगरी काशी में रविवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा…
राजनाथ सिंह

जनसभा सम्बोधित करते हुए बोले राजनाथ, 2030 तक महाशक्ति ही नहीं विश्वगुरु बनेगा भारत

Posted by - April 21, 2019 0
झांसी। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मेला ग्राउंड में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा जो भारत को छेड़ेगा भारत…