haridwar Railway Station

तो 11 से 14 अप्रैल के बीच हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर नहीं रुकेगी कोई ट्रेन…

1245 0
हरिद्वार। रेलवे स्टेशन (Haridwar Railway Station)  पर 11 से 14 अप्रैल तक कोई भी ट्रेन नहीं रुकेगी। दरअसल, महाकुंभ में शाही स्नान के चलते ये फैसला लिया गया है। महाकुंभ का पहला शाही स्नान 11 मार्च को हो चुका है, जबकि दूसरा शाही स्नान 12 अप्रैल को चैत्र अमावस्या और सोमवती अमावस्या को होगा। वहीं 14 अप्रैल को मेष संक्रांति पर शाही स्नान होगा। शाही स्नान के मौके पर भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।

11 से 14 अप्रैल के बीच हरिद्वार रेलवे स्टेशन (Haridwar Railway Station) पर कोई ट्रेन नहीं पहुंचेगी। महाकुंभ में शाही स्नान के चलते ये फैसला लिया गया है।

कुंभ मेले के शाही स्नान 11 से 14 अप्रैल तक श्रद्धालु हरिद्वार रेलवे स्टेशन (Haridwar Railway Station) पर नहीं पहुंच सकेंगे। इसके लिए यात्रियों को ज्वालापुर, रुड़की और लक्सर स्टेशनों पर उतरना होगा। कोरोना महामारी और भारी संख्या में आने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा यह फैसला लिया गया है। इस फैसले के बाद श्रद्धालुओं को हरिद्वार आने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। श्रद्धालुओं को कुंभ पहुंचने के लिए तय रेलवे स्टेशनों से शटल की सुविधा लेनी होगी।

बता दें कि 1अप्रैल को शुरू हुआ कुंभ मेला 30 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान महाकुंभ मेले में 3 शाही स्नान होंगे जिसमें सभी 13 अखाड़े के नागा साधु और महामंडलेश्वर हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड में डुबकी लगाएंगे। 12 अप्रैल को सोमवती अमावस्या और 14 अप्रैल को बैसाखी स्नान और 27 अप्रैल को चैत्र पूर्णिमा पर होने वाले शाही स्नान पर सभी 13 अखाड़े और श्रद्धालु स्नान करेंगे।

Related Post

Savin Bansal

असहाय बालिकाओं की विषम जीवन रूपी डगर में शिक्षा की शीतल छांव बना डीएम का प्रोजेक्ट ‘‘नंदा-सुनंदा’’

Posted by - June 24, 2025 0
देहरादून :  जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) ने अपनी टीम के साथ आज कलैक्टेªट परिसर में प्रोजेक्ट ‘‘नंदा सुनंदा’’ के अन्तर्गत…
Joint

राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए राजनाथ सिंह ने संयुक्त नागरिक-सैन्य कार्यक्रमों पर दिया जोर

Posted by - June 13, 2022 0
मसूरी: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने सोमवार को विश्वास व्यक्त किया कि संयुक्त नागरिक-सैन्य कार्यक्रम सिविल सेवकों…
YouTuber Amit Bhadana met CM Dhami

प्रसिद्ध यूट्यूबर एवं कंटेंट क्रिएटर ने मुख्यमंत्री से की भेंट

Posted by - April 19, 2025 0
देहारादून। फिल्म शूटिंग के लिए उत्तराखंड आए प्रसिद्ध यूट्यूबर एवं कंटेंट क्रिएटर अमित भड़ाना, तनिष्क सिंह, अभिषेक बैंसला, अंकुर अग्रवाल,…
CM Dhami wishes National Ayurveda Day

आयुर्वेद और योग की वैज्ञानिक परंपरा हमारे समाज को स्वस्थ, निरामय और सशक्त बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगी

Posted by - September 23, 2025 0
देहारादून। राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर…