Sunil Singh Sajan

दम तोड़ चुकी है उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था: सुनील सिंह

1098 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में तीन लोगों की हत्या को लेकर समाजवादी पार्टी ने प्रदेश की योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। सपा प्रवक्ता सुनील सिंह  (Sunil Singh) ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है।

 उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में तीन लोगों की हत्या को लेकर समाजवादी पार्टी ने प्रदेश की योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। सपा प्रवक्ता सुनील सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है जिस तरह से मिर्जापुर में तीन लोगों की निर्मम हत्या हुई है उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि पूरे प्रदेश में जंगलराज चल रहा है।

योगी सरकार पर निशाना

समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्य व प्रवक्ता सुनील सिंह साजन (Sunil Singh) ने प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल और साथ ही राष्ट्रपति मौजूद हों, वहां पर अगर ऐसी घटना होती है तो यह बेहद दुखद है। यह इस बात का सबूत है कि जहां-जहां मुख्यमंत्री जाते हैं वहां हत्या, लूट हो जाती है।

उत्तर प्रदेश में अपराध का पर्यायवाची अब खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बन गए हैं और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पर्यायवाची अपराध बन चुका है। विधान परिषद सदस्य सुनील सिंह साजन (Sunil Singh) का कहना है कि प्रदेश में लगातार अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं। इसे रोक पाने में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पूरी तरह से विफल साबित हो रही है।

2022 में ढह जाएगा योगी का किला

समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्य सुनील सिंह साजन (Sunil Singh) का कहना है कि जिस तरह से यह सरकार हर मामले में फेल साबित हो रही है निश्चित रूप से प्रदेश की जनता ने अभी सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है। आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता इस सरकार को उखाड़ फेंकेगी और प्रदेश की सत्ता पर समाजवादी पार्टी स्थापित होगी।

Related Post

Agricultural Equipment

कृषि यंत्रों पर अनुदान दे रही योगी सरकार, 20 दिसंबर तक आवेदन कर सकेंगे किसान

Posted by - December 8, 2024 0
लखनऊ: डबल इंजन सरकार अन्नदाता किसानों के उत्थान के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। पीएम मोदी के मार्गदर्शन व…
CM Yogi becomes the biggest brand ambassador of 'ODOP'

सीएम योगी बने ‘ओडीओपी’ के सबसे बड़े ब्रांड अंबेसडर

Posted by - February 25, 2026 0
लखनऊ/सिंगापुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर व जापान दौरे में जहां एक ओर निवेश और औद्योगिक साझेदारियों की…
cm yogi

डबल इंजन की सरकार ने इंसेफेलाइटिस से होने वाली मृत्यु दर को शून्य तक पहुंचाया: सीएम योगी

Posted by - September 15, 2022 0
लखनऊ। भारत को पीएम मोदी के आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को प्राप्त करना है तो इसकी नींव को आत्मनिर्भर बनाना होगा।…