No Helmet-No Fuel

‘नो हेलमेट, नो फ्यूल’: जीवन रक्षा, सबकी सुरक्षा के लिए योगी सरकार की बड़ी पहल

162 0

लखनऊ: योगी सरकार (Yogi Government) ने उत्तर प्रदेश में जीवन रक्षा, सबकी सुरक्षा के लिए बड़ी पहल की है। प्रदेशवासियों की सुरक्षा का संकल्प लेते हुए योगी सरकार पहली सितंबर से ‘नो हेलमेट, नो फ्यूल’ विशेष सड़क सुरक्षा अभियान (No Helmet-No Fuel Campaign) चलाएगी। पूरे प्रदेश में यह अभियान जिलाधिकारी के नेतृत्व में जिला सड़क सुरक्षा समिति (डीआरएससी) के समन्वय से चलाया जाएगा। 30 सितंबर तक चलने वाले अभियान में परिवहन, पुलिस, राजस्व/जिला प्रशासन के अधिकारी मिलकर मुख्य जिम्मेदारी निभाएंगे।

जनहितैषी पहल: योगी सरकार ने मांगा जनता का साथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रदेशवासियों से अपील की-पहले हेलमेट, बाद में ईंधन। सीएम योगी ने कहा कि ‘नो हेलमेट, नो फ्यूल’ (No Helmet-No Fuel) का उद्देश्य दंडित करना नहीं, बल्कि हर नागरिक को कानून के अनुरूप सुरक्षित व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करना है। ईंधन तभी, जब हेलमेट सिर पर हो। सीएम ने अभियान की सफलता के लिए प्रदेशवासियों का साथ भी मांगा।

पेट्रोल डीलर एसोसिएशन भी साथ, कई विभागों के सहयोग से अभियान को मिलेगी गति

परिवहन आयुक्त ने कहा कि अभियान पूरी तरह से जनता के हित में है। इससे दोपहिया वाहनस्वामी शीघ्र ही हेलमेट लगाने की आदत विकसित कर लेते हैं। उन्होंने तेल विपणन कंपनियों और सभी पेट्रोल पम्प संचालकों से भी सहयोग मांगा। खाद्य एवं रसद विभाग के माध्यम से पेट्रोल पम्प स्तर पर आवश्यक समन्वय/निगरानी सुनिश्चित की जाएगी। नागरिक, उद्योग और प्रशासन मिलकर सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु एवं गंभीर चोटों को कम करने के राष्ट्रीय लक्ष्य की ओर ठोस कदम बढ़ाएंगे। सूचना व जनसंपर्क विभाग जन जागरूकता में सहयोग करेगा। सरकार के इस प्रयास में पेट्रोल डीलर एसोसिएशन ने भी सहयोग देने का आश्वासन दिया है।

‘नो हेलमेट, नो फ्यूल’ (No Helmet-No Fuel) सुरक्षा का संकल्प है। यह अभियान 1 से 30 सितम्बर तक पूरे प्रदेश में चलेगा। सभी जनपदों में जिलाधिकारी के नेतृत्व, डीआरएससी के समन्वय और पुलिस-प्रशासन-परिवहन अधिकारियों के प्रवर्तन के साथ चलेगा। सभी नागरिकों, पेट्रोल पम्प संचालकों और तेल कंपनियों से सहयोग की अपील है। हर नागरिक ‘हेलमेट पहले, ईंधन बाद में’ को नियम बनाएं।
ब्रजेश नारायण सिंह
परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश

Related Post

Lucknow Darshan

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘लखनऊ दर्शन’ बस से महिलाओं ने की खुशियों की सैर

Posted by - March 8, 2026 0
लखनऊ: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने महिलाओं के सम्मान में एक खास पहल की।…
Lt. General Yogendra Dimri

अंग्रेज़ी शासन के बीच भारतीय संस्कारों पर आधारित शिक्षा संस्थान बनाना ही सच्ची राष्ट्रसेवा है: लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी (से.नि.)

Posted by - December 4, 2025 0
गोरखपुर। गोरखपुर में महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक-सप्ताह समारोह 2025 का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। इस अवसर…
Swadeshi Fair

दीपावली पर स्थानीय उत्पादों को मिल रहा नया बाजार, कारीगरों और उद्यमियों की दीवाली होगी समृद्ध

Posted by - October 10, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) का विजन है कि जब स्थानीय उत्पादों को सम्मान मिलेगा, तब आत्मनिर्भर भारत का…
CM Yogi

किसानों की जरूरत प्राथमिकता, खाद आपूर्ति की हर स्तर पर मॉनीटरिंग हो: मुख्यमंत्री

Posted by - July 14, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में खरीफ सीजन के दृष्टिगत किसानों को आवश्यक…