अयोध्या में दो अप्रैल तक नो एंट्री

अयोध्या में बाहरियों की दो अप्रैल तक नो एंट्री, रामनवमी मेले से पहले एडवाइजरी जारी

914 0

लखनऊ। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए उन सभी जगहों पर पाबंदी लगाई जा रही है। जहां भीड़ जुटने की संभावना है। इसी कड़ी में यूपी के अयोध्या में दो अप्रैल तक बाहरी लोगों की नो एंट्री कर दी गई है।

सरयू नदी में सामूहिक स्नान पर भी प्रतिबंध रहेगा

रामनवमी मेले से पहले अयोध्या जिला प्रशासन ने शनिवार को एडवाइजरी जारी की है। जिसके अनुसार बाहर से आ रहे श्रद्धालु और दर्शनार्थियों को अयोध्या के बॉर्डर पर ही रोक दिया जाएगा। इसके अलावा इस अवधि में सरयू नदी में सामूहिक स्नान पर भी प्रतिबंध रहेगा।

अयोध्या के सभी होटलों, धर्मशालाओं और लॉज में 2 अप्रैल तक कोई भी बुकिंग की अनुमति नहीं

इसके साथ ही अयोध्या के सभी होटलों, धर्मशालाओं और लॉज में 2 अप्रैल तक कोई भी बुकिंग की अनुमति नहीं है। बता दें कि 25 मार्च से अयोध्या में रामनवमी मेला शुरू होने जा रहे है, जिसमें दूर दराज से भारी संख्या में लोग शामिल होते हैं, एहतियातन रोक लगा दी गई है।

देश में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, केंद्र और राज्य सरकारें लगातार इसको रोकने का प्रयास कर रही है। उन सभी जगहों पर पाबंदी लगा दी है जहां भीड़-भाड़ होने की संभावना होती है। इनमें रेलवे स्टेशन से लेकर तमाम दफ्तर शामिल हैं।वहीं दूसरी तरफ भारत में अब कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 271 पहुंच गई है। शनिवार यानी की आज अब तक 35 मामले सामने आ चुके हैं।

ट्रेनों में बढ़ा कोरोना संक्रमण, रेलवे ने लोगों से यात्रा स्थगित करने की अपील

अयोध्या से पहले वाराणसी के मंदिरों में भी कुछ इसी तरह की पाबंदी लगा दी गई है। वाराणसी में कोरोना के खौफ के चलते काशी विश्वनाथ मंदिर को 24 मार्च तक के लिए आम लोगों के लिए बन्द कर दिया गया है। वहीं संकट मोचन मंदिर को भी 25 मार्च तक के लिए बंद कर दिया गया है।

Related Post

CM Dhami

धामी ने चेन्नई स्थित पार्थसारथी भगवान के दर्शन कर की पूजा अर्चना

Posted by - October 26, 2023 0
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरुवार को ट्रिप्लीकेन, चेन्नई में स्थित भगवान विष्णु के अलौकिक…

उत्तर प्रदेश और असम में सिर्फ 2 बच्चो वालों को ही मिलेगी सरकारी नौकरी और सुविधाएं, कानून बनाने की पूरी तैयारी

Posted by - June 20, 2021 0
हम दो, हमारे दो। बच्चे दो ही अच्छे। ऐसी सोच रखने वालों के लिए उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों…
Savin Bansal

जनसुनवाई में गूंजा पीड़ितों का दर्द, जिलाधिकारी ने दिलाया न्याय व सुरक्षा का भरोसा

Posted by - February 9, 2026 0
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल ( Savin Bansal) की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिपर्णा सभागार में जनता दरबार…
CSC

जिले में जनसेवा केंद्रों पर बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में एक केंद्र हुआ सील

Posted by - December 7, 2025 0
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के क्रम में जनपद में संचालित विभिन्न जन सेवा केंद्रों पर की जा रही…