शिवसेना के समर्थन पर अभी कोई फैसला नहीं

कांग्रेस-एनसीपी की बैठक में शिवसेना के समर्थन पर अभी कोई फैसला नहीं

760 0

मुंबई। महाराष्ट्र में सरकार गठन के सवाल पर बोले एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि राज्यपाल ने बहुत समय दिया है। अब हमें सरकार बनाने की कोई चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस-एनसीपी की बैठक में अभी तक शिवसेना को समर्थन देने पर कोई चर्चा नहीं हुई।

शरद पवार ने कहा कि हमारी तरफ से कोई रुकावट नहीं, आज स्पष्ट कहना ठीक नहीं है। चूंकि शिवसेना ने बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था इसलिए अभी शिवसेना के साथ मिलकर बात होगी। हमारे बीच सरकार बनाने के बाद क्या इशू आ सकते हैं? इस पर बहस करेंगे। जब तक इन सभी पर सफाई नहीं हो जाती। तब तक हम कुछ नहीं कह सकते हैं। वहीं सरकार गठन के सवाल पर शरद पवार ने कहा कि कोई चिंता नहीं। हम दोबारा चुनाव नहीं चाहते हैं।

बाजीगर के 26 साल : अभिनेत्री काजोल ने वीड‍ियो शेयर कर दिलाईं ये याद 

कांग्रेस नेता अहमत पटेल ने कहा कि महाराष्ट्र में जिस तरह से राष्ट्रपति शासन की सिफारिश की गई थी, मैं इसकी निंदा करता हूं। इस सरकार ने पिछले 5 वर्षों में कई अवसरों पर राष्ट्रपति शासन पर सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन किया गया है। महाराष्ट्र में सरकार गठन पर कांग्रेस और एनसीपी ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि संयुक्त बैठक में राज्य के राजनीतिक हालात पर चर्चा हुई। प्रफुल्ल पटेल ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि फैसले से पहले सभी पहलुओं पर चर्चा की गई।

कांग्रेस और एनसीपी की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में शरद पवार, अहमद पटेल, मल्लिकार्जुन खड़गे, वेणुगोपाल, अशोक चौव्हाण, पृथ्वीराज चौव्हाण, बाला साहब थोराट, प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल, अजीत पवार, माणिक राव ठाकरे शामिल थे।

Related Post

CM Dhami

मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा मार्गों पर कानून-व्यवस्था का सख्ती से अनुपालन कराने की दी हिदायत

Posted by - June 23, 2025 0
मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम सारकोट की तर्ज पर राज्य के प्रत्येक जिले में दो-दो आदर्श गांव बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
owaisi

ओवैसी ने अलकायदा लताड़ा, पैगंबर की रक्षा के लिए आतंकियों की ज़रूरत नहीं

Posted by - June 9, 2022 0
नई दिल्ली: पैगंबर मोहम्मद (Prophet Muhammad) मामले में भारत को धमकी देने वाले आतंकी संगठन अलकायदा पर असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin…
CM Yogi

मुख्यमंत्री योगी ने चित्रगुप्त जयंती की प्रदेशवासियों को दी बधाई

Posted by - October 26, 2022 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने चित्रगुप्त जयन्ती ( Chitragupta Jayanti) के अवसर पर प्रदेशवासियों को…
cm pushkar singh dhami

उत्तराखंड को 2025 तक श्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा काम : धामी

Posted by - December 31, 2021 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (cm pushkar singh dhami) ने कहा है कि उत्तराखंड को 2025 तक श्रेष्ठ राज्य बनाने…