महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव 2019

मतदान में लोगों से अपील करते हुए नितिन गडकरी ने डाला वोट

1139 0

महाराष्ट्र। देश में आज यानी गुरुवार को लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व मना रहा है. लोकसभा चुनाव 2019 का आगाज हो गया है और पहले चरण में मतदान हो रहे हैं। पहले चरण में बिहार में कुल चार सीटों पर मतदान हो रहा है। वहीं, महाराष्ट्र की सात और छत्तीसगढ़ की एक सीट पर आज मतदान हो रहा है।

ये भी पढ़ें :-लोकसभा चुनाव 2019: देशवाशियों से पीएम -राहुल की अपील, बेहतर भविष्य के लिए करें वोट 

आपको बता दें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर लोकसभा सीट के मतदान केंद्र संख्या 220 पर वोट किया। उन्होंने लोगों से बढ़ चढ़ कर मतदान में भाग लेने की अपील की। वह नागपुर लोकसभा सीट से निवर्तमान सांसद हैं और इस बार भाजपा उम्मीदवार हैं।

ये भी पढ़ें :-आपका वोट कीमती है, यह चुनाव आपके परिवार के अगले पांच साल निर्धारित करता है -अनुपम खेर 

जानकारी के मुताबिक 17वीं लोकसभा चुनने के लिए आज पहले चरण की वोटिंग होगी. पहले चरण में 20 राज्यों की 91 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान होना है। इन 91 सीटों पर कुल 1279 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे है। इन सीटों में बीजेपी नेता नितिन गडकरी, महेश शर्मा, सत्यपाल सिंह, चिराग पासवान, हम प्रमुख जीतन राम मांझी, आरएलडी सुप्रीमो अजित सिंह और एएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी जैसे दिग्गज नेताओं की सीटें भी शामिल है।

Related Post

प्रो.एसके सोपोरी

जेएनयू हिंसा निराशाजनक, अविश्वास के कारण ऐसी स्थितियां पैदा हुई : प्रो.एसके सोपोरी

Posted by - January 11, 2020 0
नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय जेएनयू में बीते पांच जनवरी को हुई हिंसा में जेएनयू वीसी प्रोफेसर सुधीर कुमार…
floating restaurant

गोरखपुर के ‘मरीन ड्राइव’ पर मिलेगा उत्तर भारत के फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का लुत्फ

Posted by - September 18, 2024 0
गोरखपुर। बीते सात सालों में योगी सरकार (Yogi Government) ने रामगढ़ताल क्षेत्र का ऐसा कायाकल्प किया है कि इस क्षेत्र…