नितिन गडकरी

पीएम मोदी को दीं 56 गालियां 56 भोग के समान – नितिन गडकरी

1042 0

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार यानी आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरांन विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा निराश विपक्ष ने देश के पीएम  मोदी को 56 गालियां दी हैं। ये 56 भोग की तरह है।फिर उन्होंने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि जो 1984 के दंगा पीड़ितों को न्याय नहीं दे पाए वो देश के गरीबों को क्या न्याय देंगे। जिन लोगों पर अत्याचार और अन्याय हुआ उनको न्याय नहीं दे पाए, वो क्या देश के गरीबों को न्याय देंगे।

ये भी पढ़ें :-तेज बहादुर को झटका, चुनाव आयोग के फैसले पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट किया इनकार

वहीं, उन्होंने राजीव वाले मुद्दे पर भी कहा राजीव गांधी की सुरक्षा में जिस चूक की बात अहमद पटेल कर रहे हैं उस समय देश में कांग्रेस के समर्थन वाली सरकार थी। गृह मंत्री उनका था ऐसे में वो भाजपा पर आरोप कैसे लगा रहे हैं।

https://twitter.com/nitin_gadkari/status/1126382832991948800

ये भी पढ़ें :-सुप्रीम कोर्ट ने दोहरी नागरिकता के मुद्दे पर राहुल के खिलाफ याचिका को किया खारिज 

जानकारी के मुताबिक फिर उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा “पर्फॉरमेंस और कार्य चुनाव का मुद्दा न बने, इसके लिए विपक्ष दो बातों पर चुनाव को लेकर गया। पहला दलितों, अल्पसंख्यकों, एससी-एसटी के मन में डर पैदा करना और दूसरा विकास के जो काम 50 साल में नहीं हुए और 5 साल में हुए, उस पर चर्चा न करके जानबूझकर गंदी-गंदी टिप्पणियां करना।

Related Post

Viksit Uttar Pradesh

शिक्षा, कौशल विकास और एआई पर जनता दे रही सुझाव, अबतक करीब डेढ़ लाख फीडबैक दर्ज

Posted by - September 14, 2025 0
लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) द्वारा संचालित ‘समर्थ उत्तर प्रदेश–विकसित उत्तर प्रदेश @2047’ (Samarth UP-Viksit UP) अभियान निरंतर जनभागीदारी और…
ममता बनर्जी का ओवैसी पर निशाना

ममता बनर्जी का ओवैसी पर निशाना, बोलीं-एआईएमआईएम भाजपा से लेती है पैसे

Posted by - November 19, 2019 0
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी  ने एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधा है। उन्होंने बिना नाम…
अमित शाह

लोकसभा चुनाव 2019: राहुल के गढ़ अमेठी में आज अमित शाह स्मृति के लिए करेंगे रोड शो

Posted by - May 4, 2019 0
अमेठी। शनिवार यानि आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के गढ़ अमेठी में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह मंत्री स्मृति ईरानी के…