आज महिलाओं का दिन

निर्भया के माता-पिता बोले- बेटी को मिला इंसाफ, आज महिलाओं का दिन

1331 0

नई दिल्ली। निर्भया केस के चारों दोषियों को फांसी के बाद निर्भया के माता-पिता ने कहा कि आज उनकी बेटी को इंसाफ मिल गया है। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर बहुत बड़ी उम्मीद जगी है। हमने न्याय के लिए लड़ाई लड़ी और इंसाफ मिला है।

दोषियों को फांसी के बाद निर्भया के पिता बद्रीनाथ सिंह ने कहा कि  पूरे देश के लिए है बहुत बड़ा दिन

दोषियों को फांसी के बाद निर्भया के पिता बद्रीनाथ सिंह ने कहा कि हमें इस घड़ी का सात साल से इंतजार था, आज हम बहुत खुश हैं। आज न्याय का दिन है और सिर्फ हमारे लिए ही नहीं पूरे देश के लिए बहुत बड़ा दिन है। महिला सुरक्षा को लेकर अब बहुत बड़ी उम्मीद जगी है। आज निर्भया सच में खुश होगी। एक बेटी तभी खुश होती है जब उसके माता पिता खुश हों, आज हम बहुत खुश हैं इसलिए निर्भया भी बहुत खुश होगी। आज उनकी आत्मा को शांति जरूर मिली होगी। उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि महिला सुरक्षा को लेकर ऐसे कानून बनें, जिससे फिर किसी माता पिता को ऐसा इंतजार न करना पड़े।

निर्भया के दोषियों की फांसी पर ऋषि कपूर बोले-जैसी करनी वैसी भरनी

आज का दिन देश की महिलाओं के नाम- आशा देवी

फांसी के बाद निर्भया की मां आशा देवी ने कहा कि फाइनली आज दरिंदों को फांसी पर लटकाया गया है, आज का दिन हमारी बच्ची के नाम और देश की महिलाओं के नाम है। जिस तरह दोषियों की तरफ से एक एक याचिकाएं डाली गयीं, लेकिन देश अदालत ने उन्हें खारिज किया। आज का दिन बहुत बड़ा है। कहीं न कहीं इस केस के बहाने से हमारे कानून की कमियां सामने आ गईं, हमारे संविधान पर सवाल उठ गया था, लेकिन आज इसी संविधान और कानून के कारण ही मुझे इंसाफ मिला है। देश भर की महिलाओं में कानून के प्रति विश्वास बढ़ेगा।

हमें इंसाफ मिला है लेकिन हमारी लड़ाई देश की दूसरी बेटियों को इंसाफ दिलाने के लिए होगी

आशा देवी ने कहा कि भले ही हमारी बेटी आज दुनिया में नहीं है, वो अब आ भी नहीं सकती, लेकिन आज के बाद देश की बेटियां सुरक्षित महसूस करेंगी। हमें इंसाफ मिला है लेकिन हमारी लड़ाई देश की दूसरी बेटियों को इंसाफ दिलाने के लिए होगी। कल जब हम कोर्ट के आए तो हमने अपनी बेटी की फोटो के आगे हाथ जोड़े और उसकी फोटो गले से लगाया। मुझे अपनी बेटी पर गर्व है कि उसके नाम से मुझे पूरी दुनिया जानती है। मुझे अफसोस है कि उन्हें बचा नहीं पाए, लेकिन आज ममता और मां धर्म पूरा हो गया है।

Related Post

अफगानिस्तान संकट के बीच हुई सीसीएस की बैठक, पीएम मोदी ने हालात पर की अहम चर्चा

Posted by - August 17, 2021 0
अफगानिस्तान में गनी सरकार के गिरने के बाद बिगड़ते हालात की समीक्षा के लिए मंगलवार को कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी…
cm dhami

देश की आजादी में शहीद दुर्गामल्ल का योगदान हमेशा याद आएगा: सीएम धामी

Posted by - January 23, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि देश की आजादी के लिए शहीद दुर्गामल्ल का महत्वपूर्ण योगदान आने वाली पीढ़ी…
central play minister

राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर सरकार ने बढ़ाई अर्जुन अवॉर्ड और खेल रत्न अवॉर्ड की राशि

Posted by - August 29, 2020 0
 नई दिल्लीः खेल दिवस के अवसर पर सरकार ने खेल पुरस्कारों के लिए दी जाने वाली राशि को बढ़ाने (increased…
उद्धव सरकार

उद्धव सरकार में अजित को वित्त और अनिल देशमुख को गृह विभाग मिला

Posted by - January 5, 2020 0
मुंबई। महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अपने मंत्रिमंडल के मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है। देर…