भारत गौरव अलंकरण

ब्रिटिश पार्लियामेंट में निर्भया की मां आशा देवी को मिलेगा भारत गौरव अलंकरण

1289 0

नई दिल्ली। निर्भया के गुनहगारों को लंबे संघर्ष के बाद फांसी के तख्ते तक पहुंचाकर न्याय हासिल करने वाली निर्भया की मां आशादेवी को
संस्कृति संस्थान की ओर से भारत गौरव अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान लंदन की ब्रिटिश पार्लियामेंट में 17 जुलाई को आयोजित होने वाले समारोह में प्रदान किया जाएगा।

संस्कृति संस्था 17 जुलाई को इस वर्ष के भारत गौरव अवार्ड देगा

यह जानकारी संस्कृति संस्था के अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा ने शुक्रवार को दी। उन्होंने बताया कि निर्भया की मां ने न केवल अपनी बेटी के लिये बल्कि पूरे देश की बेटियों के लिये न्याय मांगा। इसलिए संस्था ने उन्हें इस वर्ष के भारत गौरव अवार्ड देने का निर्णय लिया है।

यूपी विधानसभा की गई सैनेटाईज, 31 मार्च तक बाहरी व्यक्ति की नो इंट्री

देश की इन हस्तियों को मिल चुका है ये सम्मान

मिश्रा ने बताया कि लंदन की ब्रिटिश पार्लियामेंट और न्यूयार्क में, युनाइटेड नेशन होने वाले इस कार्यक्रम में देश-विदेश में भारत का नाम रोशन करने वाली प्रतिभाओं को भारत गौरव के अलंकरण से विभूषित किया जाता है।  इससे पूर्व आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर, फिल्म स्टार मनोज कुमार, आचार्य लोकेश मुनि, फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर, जैन मुनि पुलकसागर, नोबल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी, सुलभ शौचालय के संस्थापक बिंदेश्वर पाठक, गीतकार शैलेश लोढा, लंदन के सांसद वीरेन्द्र शर्मा, राजयोगिनी दादी जानकी, मेजर ध्यानचंद, गजल गायक जगजीत सिंह, योगगुरू एच.आर. नागेन्द्र जैसी हस्तियों को यह सम्मान प्रदान किया चुका है।

Related Post

Bageshwar By Election Result: Parvati Das victorious

Bageshwar By Election Result: भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास भारी मतों से विजयी

Posted by - September 8, 2023 0
बागेश्वर। बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव (Bageshwar By Election) में भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास (Parvati Das) भारी मतों से विजयी रहीं। बागेश्वर…
Anand Bardhan

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने दिए निर्देश, अन्य जनपदों में भी होगा सिविल डिफेंस का विस्तार

Posted by - June 20, 2025 0
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन (Anand Bardhan) की अध्यक्षता में सोमवार को उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण स्थित राज्य आपातकालीन…
फिल्म 'बैड बॉय'

सलमान ने फिल्म ‘बैड बॉय’ का पोस्टर शेयर कर मिथुन के बेटे को दी बधाई

Posted by - May 24, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान ने मिथुन चक्रवर्ती के बेटे नमाशी चक्रवर्ती की फिल्म ‘बैड बॉय’ के पोस्टर…
DM Savin Bansal strict at CSC centers

जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले के सीएससी सेंटर में चल रहा है छापेमारी अभियान निरंतर रहेगा जारी

Posted by - November 30, 2025 0
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) के निर्देश पर जिला प्रशासन की टीम ने तहसील परिसर अवस्थित रमन एन्टरप्राईजेज, सीएससी…