निर्भया केस

निर्भया केस : दोषी मुकेश के सभी कानूनी विकल्प खत्म, फांसी तय

994 0

नई दिल्ली। निर्भया केस में मौत की सजा पाए चार दरिंदों में से एक मुकेश कुमार सिंह की फांसी अब तय है, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने उसकी याचिका पर समीक्षा करने, या कोई भी विचार करने से मना कर दिया है।

राष्ट्रपति ने सभी दस्तावेज देखकर ही फैसला दिया

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि उन्हें राष्ट्रपति के फैसले में दखल देने की जरूरत है। इस तरह से अब निर्भया के एक दोषी मुकेश के सभी कानूनी विकल्प खत्म हो चुके हैं और अब उसकी फांसी होना तय है। सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि उन्हें राष्ट्रपति के फैसले में कोई जल्दबाजी नजर नहीं आती। उन्होंने सभी दस्तावेज देखकर ही फैसला दिया है।

कम करना है वजन, तो रोजाना करें श‍िमला मिर्च का सेवन 

सुप्रीम कोर्ट ने ये भी कहा कि दया याचिका पर शीघ्र कार्रवाई करने का मतलब ये नहीं है कि अच्छे से फैसला नहीं लिया

सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि जेल में मुकेश के साथ खराब व्यवहार हुआ। यह उसकी दया का आधार नहीं हो सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने ये भी कहा कि दया याचिका पर शीघ्र कार्रवाई करने का मतलब ये नहीं है कि अच्छे से फैसला नहीं लिया गया है।

दिल्ली में दिसंबर 2012 में हुए इस जघन्य अपराध के लिये चार मुजरिमों को अदालत ने मौत की सजा सुनाई

बता दें कि मुकेश की वकील ने कहा था दया याचिका को जल्द खारिज करने की वजह से उस पर ठीक से गौर नहीं किया गया है। इसके साथ ही मुकेश के सभी कानूनी विकल्प खत्म हो गए हैं। दिल्ली में दिसंबर 2012 में हुए इस जघन्य अपराध के लिये चार मुजरिमों को अदालत ने मौत की सजा सुनाई थी। इन दोषियों में से एक मुकेश की दया याचिका राष्ट्रपति ने 17 जनवरी को खारिज कर दी थी।

Related Post

Raipur

राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पहुंची रायपुर, हुआ भव्य स्वागत

Posted by - July 15, 2022 0
रायपुर: राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू समर्थन मांगने के लिए आज शुक्रवार को छत्‍तीसगढ़ के रायपुर (Raipur)…
ravi shankar prasad

शिकायत करने पर 24 घंटे में हटाना होगा कंटेंट, सोशल मीडिया के लिए सरकार की गाइडलाइन

Posted by - February 25, 2021 0
नई दिल्ली । सोशल मीडिया (Social Media) कंपनियों को नियंत्रण में रखने के लिए केंद्र सरकार नए नियम लाने की…
CM Bhajan Lal

मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव से हो रहे युवाओं के सपने साकार : भजनलाल शर्मा

Posted by - November 4, 2024 0
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) ने कहा है कि राज्य सरकार पांच वर्षों में निजी क्षेत्र में…
Karnataka

कल से दो दिवसीय कर्नाटक दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी

Posted by - June 19, 2022 0
नई दिल्ली: मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की अगुवाई सहित कई कार्यक्रमों…