DGP

DGPऔर DG आरपीएफ समेत नौ IPS रिटायर होंगे आज

1006 0

यूपी कॉडर के नौ आईपीएस अधिकारी आज सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इनमें प्रदेश के डीजीपी हितेश चन्द्र अवस्थी (DGP) समेत डीजी (DG) स्तर के दो, आईजी स्तर के दो, डीआईजी स्तर के तीन और एसपी स्तर के दो अधिकारी शामिल हैं।

इन अफसरों में दो ऐसे अधिकारी शामिल हैं जो यूपी एसटीएफ के फाउंडर मैम्बर हैं। ये अधिकारी केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर डीजी आरपीएफ और आईजी डीजीपी मुख्यालय राजेश पाण्डेय हैं।

सूबे के पुलिस महानिदेशक हितेश चंद्र अवस्थी समेत नौ आइपीएस अधिकारी 30 जून को सेवा से रिटायर हो जाएंगे। 1985 बैच के आइपीएस अधिकारी डीजीपी अवस्थी के अलावा केंद्रीय केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रेलवे सुरक्षा बल के डीजी पद पर तैनात इसी बैच के अरुण कुमार भी इसी महीने के अंत में सेवानिवृत्त होंगे। इनके अलावा प्रांतीय पुलिस सेवा से प्रोन्नत हुए सात आइपीएस अधिकारी भी 30 जून को रिटायर होंगे।

इनमें आईजी इंटेलीजेंस जेके शुक्ला, आईजी पुलिस मुख्यालय राजेश पांडेय, निलंबित चल रहे डीआइजी दिनेश चंद्र दुबे, डीआइजी पीटीसी सीतापुर दिलीप कुमार, डीआइजी यूपी पावर कापोर्रेशन साधना गोस्वामी, एसपी विजिलेंस वीरेंद्र कुमार मिश्र और एसपी यूपी-112 माधव प्रसाद वर्मा शामिल हैं। पीपीएस संवर्ग के 12 अफसर भी 30 जून को ही रिटायर हो रहे हैं।

Related Post

AK Sharma

विद्युत चोरी रोकने के लिए चलाये अभियान, करें विजलेंस कार्रवाई: एके शर्मा

Posted by - September 13, 2024 0
लखनऊ। प्रदेश में विद्युत चोरी व्यापक पैमाने पर हो रही है, जिससे राजस्व के भारी नुकसान के साथ गुणवत्तापूर्ण विद्युत…
Aadhar

खुशखबरी : अब अपने गांव में ही मिलेंगी आधार से जुड़ी सेवाएं

Posted by - January 21, 2026 0
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सेवाओं की पहुंच को…
CM Yogi

एक वर्ष में हमें दिखेगा अयोध्या का सुंदर स्वरूप: सीएम योगी

Posted by - March 19, 2023 0
लखनऊ/अयोध्या। सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि पर रामलला के विराजमान होने के पूर्व यहां श्रीरामकृतु…