CM Yogi

Nikay Chunav: सीएम योगी बने अपने बूथ के पहले वोटर

367 0

गोरखपुर। नगर निगम चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को ‘पहले मतदान फिर जलपान’ के मंत्र का पालन करते हुए गोरखनाथ स्थित इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय (कन्या) के बूथ संख्या 797 पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह 7:01 बजे ही इस आदर्श मतदान केंद्र के बूथ पर पहुंचे मुख्यमंत्री अपने बूथ के पहले वोटर भी बने। मतदान के बाद मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर लौटे और जलपान किया।

UP Municipal Corporation elections CM Yogi Adityanath casts his vote

मतदान के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि मतदान हमारे महान संविधान के निर्माताओं द्वारा दिया गया लोकतांत्रिक अधिकार ही नहीं बल्कि कर्तव्य भी है। नगर निकाय के चुनाव में इस अधिकार का बेहतर उपयोग करते हुए हम नगरीय व्यवस्था को सुदृढ़ करने, स्मार्ट व सेफ सिटी बनाने की दिशा में योगदान दे सकते हैं।

मतदान को लोकतंत्र का उत्सव बताते हुए तथा इस उत्सव में सबका अभिनंदन करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि पूरे नगर निकाय चुनाव में प्रदेश में 4 करोड़ 32 लाख से अधिक मतदाता दो चरणों में भाग लेकर नगरीय व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

UP Municipal Corporation elections CM Yogi Adityanath casts his vote

कहा कि आज गुरुवार को 37 जिलों में 10 नगर निगमों, 104 नगर पालिकाओं व 276 नगर पंचायतों में कुल 7288 बूथों पर मतदान हो रहा है। इसमें 2 करोड़ 40 लाख से अधिक मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि मतदान को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने अच्छी व्यवस्था की है। साथ ही ईश्वर की विशेष कृपा है कि मौसम इतना सुहावना हो गया है। 4 मई को प्रायः इतना सुहावना मौसम नहीं देखा जाता रहा है।

Related Post

yogi

पूर्वी पाकिस्तान से आए 63 परिवारों की खत्म हुई 38 वर्षों की प्रतीक्षाः सीएम योगी

Posted by - April 19, 2022 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने मंगलवार को पूर्वी पाकिस्तान (East Pakistan) से विस्थापित 63 हिन्दू बंगाली परिवारों…
Samadhan saptah

एके शर्मा ने उपभोक्ता को पीड़ित करने पर जेई और लाइनमैन को बर्खास्त करने के दिए निर्देश

Posted by - August 17, 2022 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma) ने ’सम्भव’ पोर्टल की व्यवस्थानुसार आज महीने के…
CM Yuva

योगी सरकार की योजनाओं से बदली सुल्तानपुर के युवाओं की तकदीर

Posted by - December 20, 2025 0
सुल्तानपुर:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाएं एक जिला एक उत्पाद (ODOP) और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (CM…
AK Sharma

काशी और अयोध्या की तरह मथुरा भी हमारी आस्था और आत्मा का केंद्र: एके शर्मा

Posted by - July 20, 2025 0
लखनऊ: प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने शनिवार को पाञ्चजन्य ऑडिटोरियम, मथुरा में एक…