BJP

Nikay Chunav: भाजपा सोमवार से तेज करेगी प्रचार अभियान

330 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव (Nikay Chunav)  के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) सोमवार से पूरे प्रदेश में अपने प्रचार अभियान को तेज करेगी। इस दौरान पार्टी मुख्यमंत्री, दोनों उप मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों की जनसभाएं आयोजित करेंगी एवं प्रचार हेतु अपने रथ रवाना करेगी।

शहरी निकाय के चुनाव में पार्टी (BJP) की प्रचंड जीत के लक्ष्य के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक सहित राज्य सरकार के अन्य मंत्रिगण और पार्टी के वरिष्ठ नेता नगरीय निकाय के चुनाव में पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।

सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) सहारनपुर, शामली और अमरोहा, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य झांसी व ब्रजेश पाठक गाजियाबाद में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। साथ ही पार्टी द्वारा निकाय चुनाव में प्रचार के लिए बनवाये गए रथ को भी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे।

भाजपा (BJP) के प्रदेश महामंत्री संजय राय ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को पूर्वाह्न 11:45 पर सहारनपुर पहुंचेगे। वह सहारनपुर नगर निगम में महापौर पद के लिए पार्टी उम्मीदवार डॉ अजय कुमार के पक्ष में जनता से वोट की अपील करते हुए महाराज सिंह डिग्री कालेज मैदान, जनता रोड सहारनपुर में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी अपराह्न 1:20 पर शामली पहुंचेगे। वहां बी.बी. इंटर कालेज में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा को विजयी बनाने की अपील करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी अपराह्न 3:45 बजे जोया रोड, अमरोहा में पार्टी उम्मीदवार शशि जैन के समर्थन में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सोमवार को पूर्वाह्न 11:10 पर झांसी पहुंचेंगे। वहां वह महापौर पद के लिए बिहारी लाल आर्य व पार्षद पद के उम्मीदवारों के पक्ष में जनता से वोट की अपील करते हुए हाट का मैदान नगरा, झांसी में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

सीएम योगी ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी

इसी तरह उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजे गाजियाबाद पहुंचकर वहां आयोजित नामांकन सभा को सम्बोधित करेंगे। इस जनसभा को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण व नरेन्द्र कश्यप भी सम्बोधित करेंगें।

वहीं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही अयोध्या, स्वतंत्र देव सिंह कानपुर, कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर शाहजहांपुर, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल व प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह मेरठ, पूर्व केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार बरेली में आयोजित जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।

Related Post

Nitish Kumar

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार की बड़ी सौगात, कैबिनेट बैठक में 24 एजेंडों पर लगाई मुहर

Posted by - July 1, 2025 0
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट (Cabinet) की बैठक में 24 महत्वपूर्ण…
Mamta Banerjee

 ममता ने मद्रास कोर्ट के फैसले का किया स्वागत, कहा- ‘कोरोना की दूसरी लहर के लिए नरेंद्र मोदी और EC जिम्मेदार’

Posted by - April 26, 2021 0
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की सीएम और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी(CM Mamata Banerjee) ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत…
Abhishek Manu Singhavi

PM मोदी और केंद्र सरकार पर हमलावर हुई कांग्रेस, सिंघवी ने ठहराया कोरोना संकट के लिए जिम्मेदार

Posted by - April 23, 2021 0
 नई दिल्ली। कांग्रेस ने शुक्रवार को कोविड-19 की दूसरी लहर को संभालने में नाकाम रहने पर सरकार पर फिर से…
amit shah

अखिलेश बाबू में हिम्मत हो तो श्रीराम मंदिर का निर्माण रोककर दिखाएं : अमित शाह

Posted by - December 31, 2021 0
बरेली। गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने शुक्रवार को बरेली में रोड शो करके रुहेलखंड में चुनावी बिगुल फूंक दिया…